meteorological department alert for thunder and strong wind in east bihar know about patna weather Bihar Weather Today: बिहार के पूर्वी हिस्से में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today: बिहार के पूर्वी हिस्से में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Today: बिहार के पूर्वी भाग के जिलों में बुधवार को एक-दो स्थानों पर ठनका और तेज हवा की चेतावनी है। इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

Wed, 28 May 2025 06:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather Today: बिहार के पूर्वी हिस्से में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Today: पटना में बुधवार को बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। मंगलवार को राजधानी में बादल छाये रहे। बीच में धूप भी निकली। इस दौरान कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। राजधानी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

आर्द्रता की मात्रा 58 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। बिहार के पूर्वी भाग के जिलों में बुधवार को एक-दो स्थानों पर ठनका और तेज हवा की चेतावनी है। इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में बिहार का मौसम रहेगा सुहाना, नहीं चलेगी लू; मानसून में कैसी होगी बारिश

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री गोपालगंज का और सबसे कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा का रहा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को 21 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान कटिहार शहर में सबसे अधिक 105 मिलीमीटर बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट और आयकर गोलंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, ट्रैफिक एडवाजरी पढ़ लें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।