man beaten to death after he plucking mango in bhojpur arrah बिहार में आम तोड़ने की सजा, लाठी-डंडों और लात-घुसों से पीट-पीट कर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में आम तोड़ने की सजा, लाठी-डंडों और लात-घुसों से पीट-पीट कर मार डाला

मो. शाकिर अली की ओर से पड़ोसी अनवर अली और उनके बेटों एवं भाइयों पर बागीचे से आम तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडों और लात-घुसों से पीट-पीटकर अपने चचेरे भाई मो. कैसर अली की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

Wed, 28 May 2025 09:10 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दुस्तान संवाददाता, भोजपुर
share
बिहार में आम तोड़ने की सजा, लाठी-डंडों और लात-घुसों से पीट-पीट कर मार डाला

बिहार में भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के खेसरहिया गांव में मंगलवार की सुबह आम तोड़ने के विवाद में एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों की ओर से पड़ोसी एवं उनके घरवालों पर लाठी-डंडों और लात-घुसों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मृत बिजली मिस्त्री खेसरहिया गांव निवासी स्व. शहीद का 42 वर्षीय पुत्र मो. कैसर अली थे। इधर, घटना के बाद गांव में सनसनी मच गयी है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, बिजली मिस्त्री के चचेरे भाई मो. शाकिर अली ने बताया कि काफी पहले 10 कट्ठा का आम का बागीचा खरीदा गया था, लेकिन पिछले साल से पड़ोसी अनवर अली की ओर से कहा जा रहा है कि बागीचा उन्होंने खरीद लिया है। इसे लेकर एक साल से उन लोगों के बीच विवाद चला आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात
ये भी पढ़ें:बिहार में थानेदार ने FIR में से चुरा ली तीन तलाक की धारा, DGP से हुई शिकायत

मंगलवार की सुबह उसके चचेरे भाई मो. कैसर अली उसी बागीचे में आम तोड़ रहे थे। तभी अनवर अली अपने बेटों और भाइयों के साथ पहुंचे और उसके चचेरे भाई को आम तोड़ने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक हुई। इसके बाद पड़ोसी अनवर अली की ओर से अपने बेटे और भाइयों के साथ लाठी-डंडे एवं लात-घुसों से पीट-पीटकर उसके चचेरे भाई को अधमरा कर दिया।

इसके बाद परिजन की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मो. शाकिर अली की ओर से पड़ोसी अनवर अली और उनके बेटों एवं भाइयों पर बागीचे से आम तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडों और लात-घुसों से पीट-पीटकर अपने चचेरे भाई मो. कैसर अली की हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ऊमूस सलमा ने बताया कि आम तोड़ने के विवाद में मारपीट हुई थी।

इसमें मो. कैसर अली की मौत हो गई है। सभी आरोपित फरार हैं।‌ गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।आरोपित पक्ष की एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृत बिजली मिस्त्री दो भाई और दो बहनों में छोटे थे। उसके परिवार में पत्नी सबीहा परवीन, पुत्री सादिया अली और सामिया अली है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सबीहा परवीन सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पानी लाने कार से उतरा दूल्हा, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार; बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:बिहार में गोदरेज शोरूम के मालिक समेत 2 की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।