पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का तमिलनाडु कनेक्शन! जानिए ईमेल में क्या लिखा?
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल में लिखा है कि बिहार से तमिलनाडु आने वाले प्रवासी मजदूरों की बढ़ने से तमिलनाडु की स्थानीय जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है। 4 RDX IED न्यायाधीश के कक्ष और न्यायालय परिसर के भीतर विवेकपूर्ण ढंग से स्थापित जज को शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाहर निकाल लें

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले में गुरूवार को ईमेल किया गया था। जिसमें लिखा है कि 4 आरडीएक्स आईइडी बम कोर्ट रूम और कोर्ट कैंपस में प्लांट किए गए हैं। जज को शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाहर निकाल लें। मामले की जानकारी होने के बाद पटना सिविल कोर्ट कैंपस खाली करने का निर्देश जारी किया गया। जिसके बाद जज, मजिस्ट्रेट कोर्ट छोड़कर निकलने लगे। बम की अफवाह के बाद सिविल कोर्ट से वकील भी बाहर निकलने लगे। वहीं धमकी वाले ईमेल की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर छानबीन की जा रही है। कोर्ट कैंपस को खंगाला जा रहा है। अग्निशमन की गाड़ी भी कैंपस में पहुंच गई है।
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का तमिलनाडु कनेक्शन सामने आया है। द्रविड़ियन मॉडल क्लब के निवेथा पेथुराज उदयनिधि के नाम से भेजे गए ईमेल में लिखा गया है कि 'बिहार से तमिलनाडु आने वाले प्रवासी मजदूरों की बढ़ने से तमिलनाडु की स्थानीय जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है। 4 RDX IEDs न्यायाधीश के कक्ष और न्यायालय परिसर के भीतर विवेकपूर्ण ढंग से स्थापित जज को शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाहर निकाल लें। यह अभियान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से किया गया है. बिहारी श्रमिक चेन्नई योजना बंद करें। आज का आरडीएक्स ब्लास्ट सभी तमिलों की ओर से एक संदेश होगा।
फिलहाल पुलिस ईमेल की गंभीरता और तथ्यों की जांच में जुट गई है। लेकिन आनन-फानन में जिस तरह कोर्ट कैंपस को खाली कराया गया। उससे वकीलों में बेचैनी जरूर देखी गई। वहीं बिहार में नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों की फोटो रिलीज की हैं। सभी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की खबर है। जिनमें नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान शामिल हैं।




साइन इन