4 detained in Madhubani on terrorists suspicion 3 come Bihar via flight from Delhi मधुबनी में आतंकी की आशंका पर 4 लोग हिरासत में, 3 दिल्ली से फ्लाइट पकड़ आए थे बिहार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मधुबनी में आतंकी की आशंका पर 4 लोग हिरासत में, 3 दिल्ली से फ्लाइट पकड़ आए थे बिहार

बिहार में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट के बीच मधुबनी जिले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से तीन लोग हाल ही में दिल्ली से बिहार आए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति का चेहरा संदिग्ध आतंकी के स्केच से मिलता जुलता है।

Fri, 29 Aug 2025 01:45 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, झंझारपुर (मधुबनी)
share
मधुबनी में आतंकी की आशंका पर 4 लोग हिरासत में, 3 दिल्ली से फ्लाइट पकड़ आए थे बिहार

नेपाल के रास्ते भारत में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों की सूचना से पूरे बिहार में अलर्ट है। इस बीच मधुबनी जिले के झंझारपुर में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। आतंकी होने की शंका पर इनसे पूछताछ की जा रही है। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के शत्रुपट्टी गांव से इन युवकों को गुरुवार को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोग दिल्ली से हाल ही में फ्लाइट पकड़कर बिहार आए थे।

जानकारी के अनुसार इन तीनों युवकों का पैतृक घर घोघरडीहा (मधुबनी) में है। मगर सभी दिल्ली में ही रहते हैं। पुलिस को कहीं से सूचना मिली की तीन लोग दिल्ली से आए हैं और गांव में हैं। इसी आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार तीन लोगों में से एक का चेहरा संदिग्ध आतंकियों के स्केच से मिलता है। यह स्केच गुरुवार को जारी किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर में दिखा पाकिस्तानी आतंकी? मोहम्मदपुर गांव का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर से अलर्ट जारी

हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी देने से इनकार कर रही है। पुलिस अभिरक्षण में जाने से पहले गांव में मौजूद एक और युवक को भी हिरासत में लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोघरडीहा पुलिस ने उनके दिल्ली में रहने वाले आवास का भी वेरिफिकेशन करवाया है। आधार कार्ड आदि से गहन जांच की जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दे के कारण कोई भी अधिकारी कुछ बात नहीं रहे हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि जांच चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।