Avimukteshwaranand to field independent candidates on all seats Bihar assembly elections बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर गौ सेवक निर्दलीय उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। वे बिहार में गौ मतदाता संकल्प यात्रा भी निकालने जा रहे हैं।

Sat, 13 Sep 2025 11:19 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर गौ सेवकों को निर्दलीय उम्मीदवार उतारा जाएगा। उम्मीदवारों के नाम नामांकन के पूरा होने के बाद बताए जाएंगे। चुनाव में इन सेवकों को वैसे मतदाता अपना वोट देंगे जो गौ हत्या के खिलाफ हैं। देश में कहीं भी अब तक गौ हत्या रोकने के मुद्दे पर वोट नहीं दिया गया है। पहली बार बिहार में ऐसा होगा। ज्योतिपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पटना में यह ऐलान किया।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को पटना जंक्शन के पास महावीर मंदिर परिसर में दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और बनना भी नहीं चाहते हैं। मगर गौ सेवक मतदाताओं के वोट देखने के बाद राजनीतिक दलों को हमारी बातें सुननी पड़ेगी। हम गारंटी चाहते हैं कि गौ हत्या सरकारें बंद करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: जब एक निर्दलीय ने सीटिंग CM को हराया और खुद मुख्यमंत्री बन गया

शंकराचार्य ने कहा कि इसके लिए सभी पार्टियों का दरवाजा खटखटाया गया। मगर कहीं से माकूल जवाब नहीं मिला, तो वे अब मतदाताओं के पास जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बिहार में गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर में पूजा करने के बाद हो रही है। इस यात्रा के तहत वे बिहार के सभी जिला मुख्यालयों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं से अपील करेंगे कि वोट उन्हें ही दें जो गौ-हत्या रोकने का संकल्प लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में सेल्फ गोल ना कर दे एनडीए, कुशवाहा ने सहयोगियों को चेताया

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर आगामी दिनों में चुनाव होने वाले हैं। अगले महीने विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सभी सीटों पर निर्दलीय कैंडिडेट उतारे जाने के ऐलान से सियासी पारा गर्मा गया है। इससे हार्डकोर हिंदू वोटबैंक में बिखराव हो सकता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।