Next meeting of Mahagathbandhan on June 12 in Patna discussion on Bihar elections under the chairmanship of Tejashwi पटना में 12 जून को महागठबंधन की चौथी बैठक, तेजस्वी की अध्यक्षता में बिहार चुनाव पर मंथन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में 12 जून को महागठबंधन की चौथी बैठक, तेजस्वी की अध्यक्षता में बिहार चुनाव पर मंथन

महागठबंधन के घटक दलों की चौथी बैठक 12 जून को होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ ही इस बैठक में सभी उपसमितियों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

Sun, 8 June 2025 07:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में 12 जून को महागठबंधन की चौथी बैठक, तेजस्वी की अध्यक्षता में बिहार चुनाव पर मंथन

आगामी 12 जून को पटना में महागठबंधन के घटक दलों की चौथी बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ ही इस बैठक में सभी उपसमितियों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले अब तक महागठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद कार्यालय में हुई। फिर 24 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं का जुटान हुआ। चार मई को दीघा में महागठबंधन के सभी दलों के जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय नेताओं की बैठक हुई।

महागठबंधन की पहली बैठक में तेजस्वी यादव को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था। तेजस्वी ही महागठबंधन को लीड करेंगे। हालांकि बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावरू ने कहा था कि सीएम फेस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। दूसरी बैठक में महागठबंधन की 21 लोगों की कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी बनी थी। इसमें सोशल इंजीनियरिंग का भी ख्याल रखा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की बैठक में कोऑर्डिनेशन कमिटी बनी, तेजस्वी को जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:कोसी-सीमांचल में कांग्रेस को अधिक सीट मिलनी चाहिए, बोले सांसद पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:BJP के साथ नहीं जाऊंगा, बोले मुकेश सहनी - महागठबंधन की बैठक में जाऊंगा
ये भी पढ़ें:वक्फ कानून पर विपक्षी में तालमेल की कमी? सीपीआई ने महागठबंधन की बैठक बुलाने कहा

जिसमें आरजेडी से तेजस्वी प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू हैं। कांग्रेस से राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, शकील अहमद खान और डॉ. मदन मोहन झा हैं। माले से कुणाल, धीरेन्द्र झा, राजाराम सिंह शामिल हैं। सीपीएम से ललन चौधरी, अजय कुमार, अवधेश कुमार, सीपीआई से रामनरेश पांडेय, रामबाबू कुमार, अजय कुमार सिंह और वीआईपी से मुकेश सहनी, बालगोविंद बिंद, पप्पू चौहान शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।