suspected man seen in motihari police investigating in madasa बिहार के मोतिहारी में दिखा संदिग्ध, मदरसों में पुलिस कर रही जांच, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के मोतिहारी में दिखा संदिग्ध, मदरसों में पुलिस कर रही जांच

यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने चकिया थाना इलाके के दो मदरसों को खंगाला है। हालांकि, जिस संदिग्ध की सूचना पर पुलिस ने यह छापेमारी की है, वो कौन है या वो कहां से आया है? अभी उसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

Sun, 5 April 2026 12:02 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
बिहार के मोतिहारी में दिखा संदिग्ध, मदरसों में पुलिस कर रही जांच

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में एक संदिग्ध के दिखने के बाद से हड़कंप मच गया है। संदिग्ध दिखने के बाद पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां कुछ मदरसों को भी खंगाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चकिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर यह छापेमारी हुई है। एक संदिग्ध के शक पर पुलिस की तफ्तीश शुरू हुई है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस जांच कर रही है। मदरसे और मदरसे के आसपास के इलाके में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। यहां आपको बता दें कि चकिया में पहले भी पीएलएफआई के संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 तारीख तक 20 लाख दो वरना 11 को हत्या कर देंगे, बिहार में कारोबारी को धमकी
ये भी पढ़ें:बिहार में नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन को मंजूरी, जमुई-झाझा के गांवों को फायदा

इस छापेमारी की कार्रवाई को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गांव वालों को एक संदिग्ध सबसे पहले नजर आया। लोगों को इस शख्स पर शक हुआ, जिसके बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस की दी थी। पुलिस इसी मामले में जांच कर रही है। न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस छापेमारी में कुछ हथियार भी मिले हैं। कुछ अन्य संदिग्ध सामान मिलने की बात भी सामने आ रही है।

हालांकि, पुलिस अभी भी जांच में जुटी है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने चकिया थाना इलाके के दो मदरसों को खंगाला है। हालांकि, जिस संदिग्ध की सूचना पर पुलिस ने यह छापेमारी की है, वो कौन है या वो कहां से आया है? अभी उसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।