Peace Committee Meeting Held in Jadiya for Eid Celebrations बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, Supaul Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जदिया, निज संवाददाता बकरीद को लेकर रविवार को जदिया थाना परिसर में शांति समिति

Mon, 25 May 2026 08:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share
 बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जदिया, निज संवाददाता बकरीद को लेकर रविवार को जदिया थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई।बैठक की अध्यक्षता जदिया थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन एवं त्रिवेणीगंज बीडीओ सदरुल हसन ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया आवश्यक सुझाव भी व्यक्त किया।बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके । बीडीओ सदरुल हसन ने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है।उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएग।बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि जदिया क्षेत्र हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द एवं गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है ।यहां सभी समुदाय के लोग पहले से मिल-जुलकर पर्व मनाते आए हैं।बैठक के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती बढ़ाने, कुर्बानी के बाद स्वच्छता बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई जिस पर आला अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस मौके पर जद यू नेता संजय अग्रवाल, पुर्व जिप सदस्य श्याम यादव , मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र यादव , मुखिया प्रतिनिधि मो. इम्तियाज , मुखिया रामानंद यादव , मो. एजाज, मो. बेलाल, फैजान सरवर, जयप्रकाश यादव ,मो अजहरुद्दीन ,छोटू सिंह ,अरूण मेहता समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशनगंज: बकरीद को लेकर सुखानी व जियापोखर थाना में शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर विधि-व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।