बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बहादराबाद और सिडकुल थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गोष्ठियों का आयोजन किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने की अपील की। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की है।

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बहादराबाद और सिडकुल थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने की अपील की। बहादराबाद कस्बा बाजार और चौकी शांतर्शाह परिसर में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दिया जाए और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने से बचा जाए।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। गोष्ठी में प्रधान नीरज चौहान, प्रधान मेंहदी हसन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मुतालिब अली, छोटा, इदरीश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, थाना सिडकुल में भी बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अजय शाह लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की। बैठक में एसएसआई विकास रावत, नौशाद, सद्दाम, अमरदीप रोशन, आसिफ, अली अहमद समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन