सुपौल : इबोला को लेकर अलर्ट रहने की सलाह, अब तक नहीं मिला कोई मामला
सुपौल में इबोला वायरस के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। भारत में फिलहाल कोई पुष्ट मामला नहीं है, लेकिन संक्रमित क्षेत्रों से लौटने वाले लोगों को लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में इबोला वायरस को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि फिलहाल भारत में इबोला वायरस संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विदेश विशेषकर संक्रमित क्षेत्रों से लौटने वाले लोगों को लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसकी शुरुआत तेज बुखार और कमजोरी से हो सकती है। इसके बाद मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में तकलीफ, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण उभर सकते हैं। कुछ मामलों में त्वचा पर चकत्ते पड़ना और नाक या मसूड़ों से असामान्य रक्तस्राव भी देखने को मिलता है, जिसे गंभीर संकेत माना जाता है। सीएस सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि अभी तक भारत में इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
सुरक्षा के उपाय
उन्होंने कहा कि यह वायरस मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों में पाया गया है और वर्तमान में राज्य या केंद्र सरकार की ओर से इससे संबंधित कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। हालांकि एहतियात बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति ने प्रभावित क्षेत्र की यात्रा की हो और लौटने के बाद गंभीर लक्षण महसूस हों, तो बिना देरी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन