Suicide or murder A girl death in Patna sparked a stir as she jumped from her apartment सुसाइड या मर्डर? पटना में लड़की की मौत से हड़कंप, अपार्टमेंट से कूदकर दी जान!, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सुसाइड या मर्डर? पटना में लड़की की मौत से हड़कंप, अपार्टमेंट से कूदकर दी जान!

पटना में अपार्टमेंट से कूदकर एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। सोमवार को दोपहर उसका शव बरामद हुआ। अभी तक लड़की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

Mon, 24 Nov 2025 11:07 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सुसाइड या मर्डर? पटना में लड़की की मौत से हड़कंप, अपार्टमेंट से कूदकर दी जान!

पटना के नाला रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जबब सुलक्षणा पैलेस अपार्टमेंट की छत से कूद कर एक लड़की ने जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।हत्या और आत्महत्या दोनों मामलों में जांच की जा रही है। अभी तक लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। अपार्टमेंट की छत से कूदने वाली लड़की कौन है। क्या सुसाइड के लिए मजबूर किया गया। या फिर लड़की ने खुदकुशी की। ये सवाल अभी भी बना हुआ है। पुलिस क मुताबिक 15 साल की लड़की का शव मिला है। शव को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की अपार्टमेंट की छत से कूदी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में ट्रिपल मर्डर; हत्या कर भाग रहे 2 बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
ये भी पढ़ें:शादी में गई महिला का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव; परिजन बोले- हत्या कर फेंका

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। और जल्द खुलासे की बात कह रही है। हालांकि शिनाख्त नहीं हो पाने के चलते जांच चुनौतीपूर्ण बन गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।