body of a woman who had gone to a wedding was found in the bushes family members said she was murdered शादी में गई महिला का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव; परिजन बोले- हत्या कर फेंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी में गई महिला का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव; परिजन बोले- हत्या कर फेंका

सुपौल में शादी में गई महिला का शव अगले दिन झाड़ियों में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। घटना का पता तब चला जब क्रिकेट खेल रहे बच्चे बॉल उठाने झाड़ियों के पास गए। जहां महिला का शव बरामद हुआ।

Mon, 24 Nov 2025 09:30 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, सुपौल
share
शादी में गई महिला का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव; परिजन बोले- हत्या कर फेंका

सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीणा राम टोला वार्ड 6 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बांसबाड़ी में बने गड्ढे में महिला का शव दिखा। महिला शादी के रस्म में गीत गाने रविवार रात घर से निकली थी। लेकिन अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान वार्ड 6 रामटोला के ही कुलदीप राम की पत्नी रेखा देवी(46) के रूप में हुई। तब तक लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ शिवेन्द्र कुमार अनुभवी और सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, मृतका के छोटे पुत्र पिंटू ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे के बाद मां रेखा देवी और बहन अंशु के साथ खाना खाया। पड़ोस में अजय राम के बेटे की शादी का रस्म चल रहा था। उसी में गीत गाने मां चली गई थी, लेकिन सोमवार सुबह घर वापस नहीं आई तो खोजने लगे। मां के फोन पर कई बार फोन मिलाया लेकिन स्वीच ऑफ आ रहा था।

सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल बांसबाड़ी में चली गई। जिसे ढूंढने दो-चार बच्चे बांसबाड़ी गए। वहां बांस के पत्तों के बीच बॉल ढूंढ रहे थे तो उनकी मां का शव दिखा। बच्चों ने हो-हल्ला किया तो वे लोग भी वहां पहुंचे तो उनकी मां का शव था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में ट्रिपल मर्डर; हत्या कर भाग रहे 2 बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
ये भी पढ़ें:दूल्हे की दिव्यांगता देख भड़की दुल्हन, स्टेज पर शादी से इनकार; बारात बनी बंधक

बेटे की मानें तो उनकी मां की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है। मां का मोबाइल भी नहीं मिला है। उधर, घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। इस मामले में एसपी शरथ आरएस ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ है। परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की विभिन्न बिंदुओं से जांच चल रही है। इसमें तकनीकी टीम के साथ-साथ सदर एसडीपीओ इसकी छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है।

ग्रामीणों की माने तो रेखा देवी का बड़ा बेटा गुड्डू दिल्ली में मजदूरी करता है। जबकि उसका पति कुलदीप राम भी दिहाड़ी मजदूरी करता है। बड़े बेटे को भी घटना की सूचना दे दी गई है। वही रेखा देवी का सब मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटी अंशु के साथ-साथ पति और छोटे पुत्र बदहवास हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।