Triple murder in Patna two criminals who were fleeing after committing a murder were beaten to death by a mob पटना में ट्रिपल मर्डर; हत्या कर भाग रहे 2 बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में ट्रिपल मर्डर; हत्या कर भाग रहे 2 बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब प्रॉपर्टी विवाद में एक शख्स की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने पीट- पीटकर मार डाला। घटना रामकृष्ण नगर के भोवनीपुर की बताई जी रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mon, 24 Nov 2025 06:30 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में ट्रिपल मर्डर; हत्या कर भाग रहे 2 बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Patna Triple Murder: पटना में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद में तीन लोगों की हत्या हुई है। पहले बाइक से आए बदमाशों ने 65 वर्षीय अशर्फी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद भागने के दौरान भीड़ ने दोनों को घेर लिया। और पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस फिलहाल मृतक अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। घटना रामकृष्णा नगर के भूपतीपुर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिन अशर्फी की बदमाशों ने हत्या की। उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। 5-6 गोलियां मारी गईं थी। गोलियों के खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर निकले लोगों ने दोनों बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया। और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर बरसा दी गोलियां, पटना के बख्तियारपुर में खू
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्पाद अधीक्षक पर SVU का शिकंजा, पटना समेत कई ठिकानों पर रेड

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर एंगल से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।