STF nabs Lalu Yadav murder case shooter arrested Shivam network to Jharkhand Bengal लालू यादव मर्डर केस के शूटर को STF ने दबोचा, गिरफ्तार शिवम का झारखंड, बंगाल तक नेटवर्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव मर्डर केस के शूटर को STF ने दबोचा, गिरफ्तार शिवम का झारखंड, बंगाल तक नेटवर्क

बालू कारोबारी लालू यादव की हत्या कांड के मुख्य शूटर शिवम को एसटीएफ ने गया जी से दबोच लिया।

Mon, 18 May 2026 03:33 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लालू यादव मर्डर केस के शूटर को STF ने दबोचा, गिरफ्तार शिवम का झारखंड, बंगाल तक नेटवर्क

Bihar Crime News: बिहार के चर्चित बालू व्यवसाई देवराज कुमार उर्फ लालू यादव हत्याकांड के मुख्य शूटर शिवम कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया लिया। शूटर शिवम कुमार गयाजी जिले के बोधगया थाना इलाके से पकड़ा गया। कांड के बाद वह घर छोड़कर कभी झारखंड तो कभी पश्चिम बंगाल में जाकर छिप जाता था। वह मूल रूप से भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके के चीहोस गांव का रहने वाला है। शिवम कुमार को कुख्यात अपराधी रंजीत चौधरी के गिरोह का शातिर शूट बताया जाता है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को राहत मिली है। इस केस को सुलझाने के करीब आ गई है। 2023 में ही बालू कारोबारी की हत्या हुई थी। शिवम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ का गठन किया गया था।

पालीगंज के बालू कारोबारी देवराज कुमार उर्फ लालू यादव की हत्या साल 2023 में छह नवम्बर को कर दी गई थी। उसके सिर और सीने में तीन गोलियां मारी गई थी। रानीतलाब थाने के कनपा पुल के पास घात लगाए अपराधियों ने लालू को मौत के घाट उतार दिया था। बेरर गांव निवासी देवराज एक पार्टी से निकलकर फर्चूनर कार से घर की ओर जा रहा था। कनपा पुल के पास गाड़ी रोककर शौच लिए उतरा कि पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। उसे तीन गोली एक सिर में, दूसरी छाती में और तीसरी भी छाती में लगी। लालू के साथ बॉडीगार्ड भी था। हालांकि, सबकुछ इतनी जल्दीबाजी में हुआ कि वह कुछ कर पाया। गोली मारने के बाद अपराधी काले रंग के स्कॉर्पियो से भाग चले। आनन-फ़ानन में जख्मी देवराज को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी से सीवान आ रहे बदमाश का हाफ एनकाउंटर, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल

शिवम की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहा। जिला पुलिस को जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया। एसटीएफ ने वैज्ञानिक और तकनीकि अनुसंधान के सहारे शिवम को ट्रैक किया। उसका ठिकाना कभी बंगाल, कभी झारखंड तो कभी बिहार का कोई जिला मिलता था। पुलिस के पहुंचने पहले वह निकल जाता था। काफी दिन बीत जाने के बाद आरोपी पुलिस को ठंडा मानकर गयाजी में रहने लगा था। लेकिन एसटीएफ लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए ऐक्शन में थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना से लेकर सीवान तक एनकाउंटर, सम्राट की पुलिस का कहर; अपराधी बन रहे लंगड़ा

शिवम गोली चलाने में माहिर है। वह पहले भी मर्डर जैसे कांड को अंजाम दे चुका है। उसपर पटना और भोजपुर में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें पुलिस को तलाश थी। 2021 में उसने भोजपुर मे कुख्यात अपराधी दीपू ठाकुर को बाच सड़क पर दौड़ाकर मार दिया था। पुलिस अन्य मामलों में उसे रिमांड पर लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादीशुदा महिला का 6 साल से था लव अफेयर, मिलने आए प्रेमी का हो गया मर्डर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।