half encounter in siwan police shot accused of jewellry loot ankit kumar यूपी से सीवान आ रहे बदमाश का हाफ एनकाउंटर, ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूपी से सीवान आ रहे बदमाश का हाफ एनकाउंटर, ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Siwan Half Encounter: अंकित अपने एक साथी के साथ यूपी से सीवान जिले की ओर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी को तितरा बाजार बंका मोड़ के पास देखकर फायरिंग करने लगा। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे पैर में गोली लग गई।

Mon, 18 May 2026 07:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, अभिषेक उपाध्याय, सीवान
share
यूपी से सीवान आ रहे बदमाश का हाफ एनकाउंटर, ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Siwan Half Encounter: बिहार पुलिस एक बार फिर अपराधी पर कहर बनकर टूटी है। अब सीवान जिले में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार है। दरअसल सीवान जिले में चर्चित जामापुर ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपित को सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया। पुलिस आरोपित को दोनों घुटनों में गोली लगी है। आरोपी को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल आरोपित की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई ज्वेलरी शॉप में हुई करीब 20 लाख रुपए की लूट की घटना में शामिल था। उसी का गोली चलाते वीडियो भी वायरल हुआ था।

मुठभेड़ को लेकर बताया जा रहा है कि अंकित अपने एक साथी के साथ यूपी से सीवान जिले की ओर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी को तितरा बाजार बंका मोड़ के पास देखकर फायरिंग करने लगा। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसको घायल अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि युवक के दोनों घुटनों में गोली लगी थी। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि जामापुर लूटकांड के बाद यह यूपी की ओर फरार हो गया था। उसने लूट के दौरान भी दुकान में तीन गोली चलाई थी। वहीं फायरिंग करते हुए फरार भी हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 44 डिग्री वाली गर्मी का एहसास, रातें भी उबल रहीं; आज कैसा रहेगा मौसम

दिनदहाड़े हुई थी 20 लाख की लूट

ज्ञात हो कि 5 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपए की लूट हुई थी। दो अपाची बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट किए थे। अपराधियों ने दुकान से करीब 300 ग्राम सोना, लगभग 9 किलो चांदी के आभूषण तथा नकदी लूट ली। वारदात के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की, जिससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई।

एक लुटेरे को लोगों ने पकड़कर पीटा

लूट के बाद भाग रहे अपराधियों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसकी बाइक में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया गया कि घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर पहले से पुलिस कैंप कर रही थी, बावजूद इसके अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया, थैली की पार्टी बन गई है JDU;आनंद मोहन खूब बोले
ये भी पढ़ें:जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी से दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।