married woman have love affair family killed her boyfriend when he came to meet him in bihar शादीशुदा महिला का 6 साल से था लव अफेयर, मिलने आए प्रेमी को रिश्तेदारों ने पकड़कर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादीशुदा महिला का 6 साल से था लव अफेयर, मिलने आए प्रेमी को रिश्तेदारों ने पकड़कर मार डाला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मझवलिया गांव के अनिल सिंह की बेटी काजल कुमारी की शादी सारण जिले के इसुआपुर थाने के धामापरसा गांव में करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक बच्ची भी है।

Mon, 18 May 2026 01:09 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, गोपालगंज
share
शादीशुदा महिला का 6 साल से था लव अफेयर, मिलने आए प्रेमी को रिश्तेदारों ने पकड़कर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के मझवलिया गांव में शनिवार की देर रात शादी सुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाने के झकरा गांव के धर्मेन्द्र सिंह का 23 वर्षीय बेटा बादल कुमार सिंह था। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार व महम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया।

इस मामले पुलिस की टीम प्रेमिका व उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मझवलिया गांव के अनिल सिंह की बेटी काजल कुमारी की शादी सारण जिले के इसुआपुर थाने के धामापरसा गांव में करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक बच्ची भी है। पति से अनबन होने के कारण वह अपने मायके मझवलिया गांव में रह रही थी। बादल कुमार सिंह का काजल से करीब छह वर्षों से प्रेम-संबंध था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना से लेकर सीवान तक एनकाउंटर, सम्राट की पुलिस का कहर; अपराधी बन रहे लंगड़ा
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन के सुरक्षाकर्मी से ठगी, दिल्ली पुलिस ने पटना से ठग बाप-बेटे को पकड़ा

दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम से हुई थी। इस बीच शनिवार की देर रात बादल अपनी प्रेमिका काजल से मिलने उसके गांव आ गया। इसकी भनक जब काजल के घरवालों को हुई तो उन्होंने बंधक बनाकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बादल व कागज की प्रेम कहानी की करीब छह वर्ष बाद खौफनाक अंत हुआ। बादल ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि शनिवार की रात उसकी अंतिम रात होगी। प्रेमिका के घरवालों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर उसे मौत के नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका के घरवालों की पिटाई से उसके सिर पर व पेट पर गंभीर चोटें आई थी।

जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत शरीर के किस-किस अंग पर चोट लगने से हुई है। बताया जा रहा है कि मझवलिया गांव निवासी काजल सिंह और बादल सिंह के बीच पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध था।दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे।

प्रेमिका के परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो काजल की शादी सारण जिले के इसुआपुर थाने के धामापरसा गांव में कर दी। शादी के बाद उसका एक बेटा भी हुआ। लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। कभी अरेराज मंदिर, तो कभी गोपालगंज और मसरख में दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। शनिवार की रात बादल अपनी प्रेमिका से मिलने मझवलिया गांव पहुंचा था। इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई।

आरोप है कि युवक को घर में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। जिससे गंभीर रूप से घायल बादल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी बाद की हत्या के बाद सदर एसडीपीओ टू के नेतृत्व में पुलिस व टेक्निकल सेल की टीम दोनों के मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। ताकि मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए पुलिस की टीम को मदद मिल सके। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि बादल की हत्या करने के समय प्रेमिका के घरवालों के साथ कौन-कौन लोग उसकी पिटाई करने में थे। इसको लेकर पुलिस ने प्रेमिका व उसकी मां को हिरासत में भी लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेमिका व उसकी मां से पूछताछ करने के बाद पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।