SP से ज्यादा दारोगा कमाता.., BJP के विनय बिहारी ने गीत से शराबबंदी पर किया तंज; RJD नेता का समर्थन
विनय बिहारी ने बिहार में शराबबंदी पर कहा, 'हां, तो शराब मिलता है तब ही ना लोग हिलता है। बारात में जाने पर ना पता चलेगा। हम रात को एक बारात में गए थे। जहां 500 की भीड़ है वहां 100 से ज्यादा लोगों ने शराब पी रखी थी। बिहार में शराब कहां नहीं मिल रहा है। आप भी जानते हैं।'

बिहार में शराबबंदी को लेकर बहस तेज है। विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ एनडीए के नेता भी लगातार राज्य में लागू शराबबंदी की समीझा कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, नीतीश सरकार ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी की समीझा नहीं होगी। पश्चिम चंपारण जिले की लौरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय बिहारी ने अब एक बार फिर शराबबंदी पर खास अंदाज में तंज कसा है। विनय बिहारी ने गीत गाकर शराबबंदी पर तंज कसा और इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील सिंह के उस बयान का भी समर्थन कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि विधानसभा तक शराब की डिलीवरी हो सकती है।
विनय बिहारी ने बिहार में शराबबंदी पर कहा, ‘हां, तो शराब मिलता है तब ही ना लोग हिलता है। बारात में जाने पर ना पता चलेगा। हम रात को एक बारात में गए थे। जहां 500 की भीड़ है वहां 100 से ज्यादा लोगों ने शराब पी रखी थी। बिहार में शराब कहां नहीं मिल रहा है। आप भी जानते हैं।’
सुनील सिंह के विधानसभा में शराब डिलीवरी वाले बयान पर विनय बिहारी ने कहा कि डिलीवरी हो रहा है तब ही तो कह रहे है ना, क्या गलत कह रहे हैं। इसके बाद बीजेपी विधायक ने कहा कि शराबबंदी पर समीक्षा होनी चाहिए। मुझे सबसे ज्यादा समस्या इस बात से है कि हजारों-लाखों लीटर शराब जब्त होता है और फिर उसे धरती में दबाया जाता है। धरती का नाश किया जा रहा है। जो धरती का नाश कर रहे हैं। तो जो धरती का नाश करेंगे तो फिर सेभ अर्थ (धरती बचाओ) की बात कैसे करेंगे।
शराब की बंदी कहां है। बिक रही है। बंदी हो तो अच्छे से हो। इसके बाद विनय बिहारी ने एक गीत गाकर शराबबंदी पर तंज कसा। विनय बिहारी ने गीत गुनगुनाया, ‘बंद बांटे दारू, बाकी सगरो बिकाता..एसपी से बेसी दारोगवा कमाता। बताई ए मलिकार...बिहार कहवां जाता।’
सुनील सिंह ने क्या कहा था..
राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा था, 'मै्ंने पहले भी कहा था कि वर्ष 2016 में शराबबंदी लागू होने से पहले बिहार में जितनाी शराब की खपत होती थी, उससे कई गुना ज्यादा अभी बिहार में शराब आता है। यह किसी से छिपा नहीं है। 94,000 किलोमीटर बिहार का क्षेत्रफल है। बिहार का बॉर्डर काफी लंबा-चौड़ा है। शराबबंदी की वजह से हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई है। सूखा नशा का व्यापार काफी पड़ गया है।
कोई ऐसी जगह नहीं है जहां शराब की डिलीवरी नहीं हो सकती है। अगर आपको सिद्ध करना है तो इस सत्र के अंतिम दिन यानी 27 फरवरी को इसी सदन के प्रांगण में हम शराब की डिलीवरी करा देंगे। एक अर्णे मार्ग से लेकर जितने भी रिहायशी इलाके हैं सभी जगह शराब डिलीवर हो जाता है। राजभवन के सामने डिलीवरी प्वाइंट है।




साइन इन