Raj Kushwaha Called Sonam Raghuvanshi Didi Raja Murder Plan Prepare On 16 May Mid Night Indore सोनम को दीदी बोलता था राज, आधी रात 6 घंटे बात कर बनाया राजा की हत्या का प्लान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम को दीदी बोलता था राज, आधी रात 6 घंटे बात कर बनाया राजा की हत्या का प्लान

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शादी के महज 10 दिन बाद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी उसे हनीमून के लिए मेघालय ले गई और वहां तीन लड़कों से उसकी हत्या करवा दी।

Tue, 10 June 2025 04:04 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनम को दीदी बोलता था राज, आधी रात 6 घंटे बात कर बनाया राजा की हत्या का प्लान

Operation Honeymoon: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शादी के महज 10 दिन बाद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी उसे हनीमून के लिए मेघालय ले गई और वहां तीन लड़कों से उसकी हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि इस हत्या का प्लान राज और सोनम नें मिलकर बनाया था। 11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई और 16 मई को राज और सोनम ने फैसला लिया कि अगर उन्हें साथ रहना है तो राजा को रास्ते से हटाना ही होगा।

इसके बाद राज ने इस हत्या की जिम्मेदारी अपने दोस्तों को दी जिन्होंने शिलॉन्ग पहुंचकर राजा की हत्या कर दी। इस दौरान राज खुद इंदौर में ही था। इस हत्याकांड के बाद सोनम और राज को लेकर भी कई बड़े खुलासे हुए हैं। राज सोनम के भाई की प्लाईवुड क कंपनी में काम करता था। यहीं पर सोनम भी काम करती थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक राज सबके सामने सोनम को दीदी बुलाता था ताकी किसी को उनके रिश्ते पर शक ना हो। इसके अलावा वह बात करने के लिए अलग-अलग सिम का इस्तेमाल करते थे।

16 मई को आधी रात बनाया राजा की हत्या का प्लान

रिपोर्ट के मुताबित 16 मई को राज और सोनम ने रात में 6 घंटे तक फोन पर बात की और इसी दौरान दोनों ने राजा की हत्या का प्लान बनाया। उन्होंने रात 9 बजे से रात 12 बजे तक औऱ फिर 12 से सुबह 2 बजे तक फोन पर लगातार बात की और इस खौफनाक प्लान की तैयारी की। इसके बाद 17 मई को, राज ने अपने बचपन के दोस्तों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से एक कैफे में मुलाकात की। पुलिस का मानना है कि यही हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया।

इसके बाद तीनों लड़कों में दिल्ली के रास्ते गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन पकड़ी 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचे। इसके बाद उन्होंने उसी वेंडर से गाड़ी बुक की जिससे सोनम और राजा ने की थी। इसके बाद वह पर्यटक बनकर उनके पीछा करने लगे।

23 मई को राजा की हत्या

23 मई को, जब राजा और सोनम नोंग्रियाट के पास ट्रेकिंग कर रहे थे। तभी सोनम ने इशारा किया और तीनों लड़कों ने राजा पर हमला कर दिया। उसे पीछे से मारा, और फिर पेड़ काटने वाले चाकू से उसकी छाती पर दो बार वार किया। जानकारी के मुताबिक राजा को मारने के बाद उन्होंने शव को खाई में फेंक दिया ताकी लोगों को ये डकैती या हादसा लगे।

बता दें, इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून के दौरान शिलॉन्ग के पास से 23 मई को लापता हो गए थे। बाद में दो जून को ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास राजा का शव मिला जिसके सिर पर घातक चोटें थीं। इसके बाद खून से सना धारदार हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।