girl teacher kidnapped in bihar west champaran district fir registered बिहार में ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका का अपहरण, जबरन बाइक पर बैठा ले जाने का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका का अपहरण, जबरन बाइक पर बैठा ले जाने का आरोप

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण किया गया है। किशोरी 12 अगस्त की ट्यूशन पढ़ाने गई थी। मामले में 10 दिन बाद बैरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Sun, 24 Aug 2025 09:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका का अपहरण, जबरन बाइक पर बैठा ले जाने का आरोप

बिहार में एक शिक्षिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण जिले में बैरिया थाना क्षेत्र के गांव से ट्यूशन पढ़ाने जा रही एक शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में अपह्रता की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। घटना के 10 दिन बाद एफआईआर हुई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर कर लिया गया है। अपह्रता की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण किया गया है। किशोरी 12 अगस्त की ट्यूशन पढ़ाने गई थी। मामले में 10 दिन बाद बैरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किशोरी की मां ने पुलिस से बताया है कि उसकी बड़ी पुत्री शाम को ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के भोजपुर, बक्सर समेत 9 जिलों में भारी बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम

तभी सुनसान जगह पर टिंकू कुमार शादी के नीयत से उसका अपहरण का बाइक पर बैठा लिया और भगा ले गया। उसकी छोटी पुत्री घर आकर इस घटना के बारे में बताई। किशोरी की मां जब टिंकू के घर पूछताछ करने गई तो टिंकू के पिता धनीलाल चौधरी, मां तारा देवी ने लड़की वापस करने का आश्वासन दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाव ही सहारा, लाखों लोगों का मुख्यालय से संपर्क टूटा; बिहार में बागमती का कहर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।