solar plant at every house roof in bihar chief minister nitish kumar announced in samriddhi yatra बिहार में हर घर की छत पर मुफ्त सोलर प्लांट, समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हर घर की छत पर मुफ्त सोलर प्लांट, समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान

CM नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। 10 लाख नौकरी देने का काम पूरा कर लिया गया है। अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी देने का काम किया जा रहा है।

Sun, 15 March 2026 09:39 AMहिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में हर घर की छत पर मुफ्त सोलर प्लांट, समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के प्रत्येक घर की छत पर राज्य सरकार मुफ्त में सोलर यूनिट लगायेगी। पहले चरण में सूबे के 50 लाख घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने का काम किया जाएगा। इससे बिजली पर निर्भरता घटेगी और बिहार आत्मनिर्भर बनेगा। ये बातें उन्होंने समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन शनिवार को शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव और बेगूसराय के असुरारी बियाडा परिसर में आयोजित जनसंवाद में कही। जनसंवाद के दौरान उन्होंने पूर्व में किये गये कार्यों को गिनाया तो अगले पांच साल में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2018 में ही हर घर तक बिजली पहुंचा दी गयी है। अब हर माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। 10 लाख नौकरी देने का काम पूरा कर लिया गया है। अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी देने का काम किया जा रहा है। राजद की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया था। मुसलमानों को डरा कर वोट लिया जाता था। हमारी सरकार ने सामाजिक सौहार्द को बनाकर सभी जाति एवं धर्म के लिए काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG Crisis: बिहार में हेल्पलाइन नंबर नहीं लग रहा, 1 करोड़ बच्चों के MDM पर संकट
ये भी पढ़ें:छाता भी रखें साथ, बिहार में आज से आंधी और बरसात, 19 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

पहले मदरसों को सरकारी मान्यता नहीं थी। हमने मदरसों को मान्यता दी। आज इनके शिक्षक को भी समान्य शिक्षकों की तरह वेतन दिया जा रहा है। प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। जबकि, सभी जिलों में पॉलिटेक्निक व इजीनियरिंग कॉलेज खोल दिये गये हैं। बहुत जल्द बिहार में 45 हजार नये शिक्षकों की भी बहाली होगी। 21 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। पीएमसीएच को 54 सौ बेड का अस्पताल बनाया गया है। पांच अन्य पुराने मेडिकल कॉलेज में बेडों की क्षमता ढाई-ढाई हजार की जा रही है।

केंद्र का भरपूर सहयोग बिहार को मिल रहा है

पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के विकास के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे है। केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग बिहार को मिल रहा है, जिससे बहुत जल्द सूबा विकसित राज्यों में शुमार हो जायेगा। अपने करीब 40 मिनट के संबोधन में सीएम ने सड़क, सिंचाई, कृषि सहित सभी सेक्टर में किये जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। जनसंवाद के दौरान महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखकर सीएम गदगद हुए और जीविका दीदी को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

आगे भी होता रहेगा विकास

जनसंवाद सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद दोनों डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों, सांसद व विधायकों का हाथ उठाकर अभिवादन कराया और वादा कराया कि आगे भी इसी तरह से विकास का काम होता रहेगा। मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, जमां खां, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक रंधीर कुमार सोनी, डॉ. कुमार पुष्पंजय कुमार व अन्य मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे को हीरो और मां को राज्यपाल बना दे्ंगे, पटना में हुई गजब की ठगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।