Snakes infest TMBU girls hostel Cobras seen crawling in bathroom students terrified TMBU के गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का डेरा! बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

TMBU के गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का डेरा! बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत

भागलपुर की टीएमबीयू के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का डेरा हो गया है। सोमवार की शाम बाथरूम में कई कोबरा रेंगते दिखे, जिसके बाद छात्राओं में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी हॉस्टल के कमरों और गैलरी में सांप देखे गए हैं। इस घटना के बाद से छात्राएं घबराईं हुई हैं।

Tue, 1 July 2025 03:57 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भागलपुर
share
TMBU के गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का डेरा! बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत

तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (टीएमबीयू) के लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल-1 के बाथरूम में सांप निकलने से सोमवार की शाम छात्राओं के बीच अफरातफरी की स्थिति हो गई। एक छात्रा जब हॉस्टल के बाथरूम में प्रवेश कर रही थी तो दरवाजा खोलते ही तीन जहरीले सांप फर्श पर रेंगते हुए दिखाई दिये। यह देख छात्रा हॉस्टल में चिल्लाने लगी। आवाज सुन हॉस्टल की अन्य छात्राएं भी दौड़े-दौड़े वहां पहुंचीं। तब तक दो सांप बाथरूम के टूटे हुए हिस्से में प्रवेश कर गए थे।

छात्राओं ने इसकी सूचना हॉस्टल के गार्ड को दी। एक गार्ड मौके पर पहुंचा और बाथरूम का दरवाजा खोला। उन्होंने जब डंडे से सांप को निकालना चाहा तो वह भी दरवाजे के टूटे हिस्से में प्रवेश कर गया। छात्राओं ने घटना की सूचना हॉस्टल अधीक्षक डॉ. इंदु को दी। छात्राओं के मुताबिक हॉस्टल में सांप निकलने की लगातार घटनाएं होती हैं। हॉस्टल के पीछे बारिश के कारण झाड़ बड़े हो गए हैं। साथ ही बाथरूम सहित कई हिस्से में फर्श सहित दीवारों में जो होल बने हुए हैं उससे अक्सर जहरीले सांपों का डर बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन पर सो रही बेटी के गले में लिपटे थे 2 सांप, पिता ने हाथ से मसलकर मार डाला
ये भी पढ़ें:40 लाख में डील, 25 करोड़ में होनी थी बिक्री; अररिया से कोबरा का 2 किलो जहर बरामद
ये भी पढ़ें:कोबरा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर से बोला - इसी ने डसा है
ये भी पढ़ें:युवक को कोबरा ने डसा, बोरे में भरकर पहुंच गया अस्पताल; सांप को देख मचा हड़कंप

हॉस्टल नंबर एक सहित अन्य हॉस्टल की छात्राओं में विशेष कर रात के समय डर की स्थिति बनी रहती है। हॉस्टल के कुछ हिस्से में झाड़ हो जाने की वजह से वे लोग रात को निकलने में परहेज करती हैं। हॉस्टल के कमरे, गैलरी और बाथरूम में कई बार जहरीले सांप देखे गए हैं, जिससे दहशत की स्थिति बनती है। डीएसडब्ल्यू डॉ. बिजेंद्र कुमार ने कहा कि हॉस्टल के आसपास सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया जाएगा, साथ ही बारिश को देखते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।