Young man bitten by cobra packed in a sack and taken to hospital There was panic after seeing the snake युवक को कोबरा ने डसा, बोरे में भरकर पहुंच गया अस्पताल; फन फैलाए सांप को देख मच गया हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

युवक को कोबरा ने डसा, बोरे में भरकर पहुंच गया अस्पताल; फन फैलाए सांप को देख मच गया हड़कंप

सुपौल जिले में जब एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद वो सांप को बोरे में भरकर अस्पताल पहुंच गया। इस दौरान जहरीली सांप बोरे से बाहर निकल आया। जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

Sat, 30 Nov 2024 06:07 PMsandeep हिन्दुस्तान, सुपौल
share
युवक को कोबरा ने डसा, बोरे में भरकर पहुंच गया अस्पताल; फन फैलाए सांप को देख मच गया हड़कंप

बिहार के सुपौल जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, तो वो सांप को बोरे में डालकर अस्पताल पहुंच गया। जहां उसका इलाज तो हुआ, लेकिन बोरे से सांप के निकलने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। फन फैलाए सांप को देखकर तीमारदार से लेकर अस्पतालकर्मी भी सकते में आ गया। किसी तरह एक युवक ने सांप को काबू कर उसे दोबारा बोरे में डाला। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड 10 की है। जहां 35 वर्षीय युवक समोद कुमार साह को शनिवार की सुबह सांप ने डस लिया। जिसके बाद वो बोरे में सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया। इस बीच सांप बोरा से निकल कर अस्पताल परिसर में खड़ी एक बाइक में जाकर छिप गया। इसे देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाइक से बाहर निकाला।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बोरे में रखा सांप निकलकर परिसर में खड़ी एक बाइक की सीट के नीचे जाकर छिप गया। सांप को देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और हर कोई इस घटना को मोबाइल में कैद करने में जुट गया। इसी बीच, एक युवक ने अपनी सूझबूझ से बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप को हाथ से पकड़कर बाहर निकाला और दोबारा बोरे में बंद कर दिया। सर्पदंश से पीड़ित समोद कुमार साह का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है, और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।