man reached with cobra snake in hospital and said he bite him कोबरा सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर से बोला - इसी ने डसा है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कोबरा सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर से बोला - इसी ने डसा है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला लखीसराय के बॉर्डर स्थित मेदनी चौकी की है। युवक का नाम रंजीत कुमार बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, रंजीत को सुबह एक कोबरा सांप ने हाथ पर कांट लिया था।

Tue, 31 Dec 2024 05:37 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
कोबरा सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर से बोला - इसी ने डसा है

बिहार में एक युवक अस्पताल में सांप लेकर पहुंच गया। डॉक्टरों के सामने युवक का दावा था कि इस सांप ने उसे डस लिया है। हैरान कर देने वाली यह घटना मुंगेर जिले की है। अस्पताल में युवक को सांप के साथ देख सभी लोग भयभीत हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला लखीसराय के बॉर्डर स्थित मेदनी चौकी की है। युवक का नाम रंजीत कुमार बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, रंजीत को सुबह एक कोबरा सांप ने हाथ पर कांट लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सांप के काटे जाने के बाद युवक ने उसे एक डिब्बे में पकड़ लिया और वो यह डिब्बा लेकर अस्पताल में पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार पेशे से एक दैनिक मजदूर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सुबह के वक्त घर में कोबरा सांप को देखा गया था। भगाने के दौरान यह सांप किसी हिस्से में छिप गया था। काफी देर तक तलाशने के बाद भी यह सांप घर के लोगों को फिर से नहीं दिखा। घर में रखे लेवारी के बोझ को हटाने के दौरान इस सांप ने रंजीत को डस लिया।

रंजीत ने किसी तरह इस सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया और फिर उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। चिकित्सकों ने तुरंत रंजीत को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। उसे आईसीयू में रखा गया है। इधर वन विभाग को सांप के बारे में सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा सांप को पकड़ा और उसे अपने साथ ले गई। 

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।