sixteen year old boy kidnapped and murder for 2 lakh rupees in bihar araria district बिहार में अपहरण और फिर हत्या, 16 साल के लड़के को मार अपराधियों की पुलिस को चुनौती; परिवार में कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अपहरण और फिर हत्या, 16 साल के लड़के को मार अपराधियों की पुलिस को चुनौती; परिवार में कोहराम

विशाल के मोबाइल नंबर पर भी कॉल लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। इससे संदेह बढ़ा। ममता देवी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

Wed, 20 May 2026 11:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददाता, पलासी, अररिया
share
बिहार में अपहरण और फिर हत्या, 16 साल के लड़के को मार अपराधियों की पुलिस को चुनौती; परिवार में कोहराम

बिहार में अपहरण के बाद हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। दरअसर अररिया जिले में पलासी थाना क्षेत्र के कनखुनिया चौक के पास से दो लाख फिरौती के लिए अपहृत किसान के 16 वर्षीय बेटे की बेहरहमी से हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह खून से लथपथ उनका शव घर से करीब 10 किमी दूर बेलबाड़ी के बहियार से बरामद किया गया। बदमाशों ने उसे धारदार हथियारों से बेहरमी से कत्ल किया है। मृतक विशाल कुमार महतो कनखुदिया गांव निवासी पेशे से छोटे किसान श्री लाल महतो का बेटा था। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार को उसका अपहरण किया गया था।

घटना के बाद मृतक के घर में परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इधर सूचना के बाद पलासी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। अपहरण के बाद मंगलवार को घटना को लेकर अपहृत विशाल की मां ममता देवी ने पलासी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को गैर मर्द के साथ गलत करते देख लिया, पति ने हसुआ से गला रेत मार डाला

घटना के बाद बदवास विशाल की मां ममता देवी ने बताया कि 18 मई सोमवार की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा विशाल कुमार महतो कनखुदिया चौक कुछ काम से गया था। देर शाम तक जब वो घर वापस नहीं लौटा तो हमलोग उसकी खोजबीन करने लगे। विशाल के मोबाइल नंबर पर भी कॉल लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। इससे संदेह बढ़ा। ममता देवी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि खोजबीन के क्रम में सोमवार की ही देर शाम पंजाब में रह रहे उनके बड़े लड़के राजा महतो का कॉल आया कि उन्हें एक व्हाट्सएप से एक मैसेज आया है । इसमें बदमाशों ने विशाल के अपहरण की बात कहते हुए उसे छोड़ने के एवज में दो लाख फिरौती की मांग की है। राजा ने अपने मां-पिताजी को बताया कि इसके बाद वे उस व्हाट्सएप नंबर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह ऑफ बता रहा था। फिरौती के लिए अपहरण की घटना से परिजन परेशान थे। इधर बुधवार की सुबह खून से लथपथ विशाल की लाश बरामद हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुन-चुन कर अपराधियों को लंगड़ा कर रही पुलिस,तीसरे दिन फिर हाफ एनकाउंटर
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो अलर्ट; बिहार में आंधी-बारिश

इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अपहृत विशाल की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। खोजबीन जारी थी। लेकिन बुधवार की सुबह बेलबाड़ी बहियार से विशाल का शव बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। बहुत जल्द न केवल विशाल के हत्या के कारणों का खुलासा होगा, बल्कि हत्यारोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।