schools open in bihar after summer vacation timing change गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत

सरकारी स्कूलों में दो जून से जब गर्मी छुट्टी शुरू हुई थी, तब स्कूल प्रात:कालीन संचालित थी। अब स्कूल में 9.30 बजे से 10 बजे तक प्रार्थना सत्र होगा। 10 बजे से 40-40 मिनट की घंटी होगी। बीच में मध्याह्न भोजन होगा।

Mon, 23 June 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत

बिहार में प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्मयिक तक के 81 हजार स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। गर्मी छुट्टी के बाद सुबह स्कूल 9 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजे तक चलेंगे। सोमवार से ही राज्य के 71 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों के स्वागत में सप्ताह मनेगा। शिक्षक तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत करेंगे।

सरकारी स्कूलों में दो जून से जब गर्मी छुट्टी शुरू हुई थी, तब स्कूल प्रात:कालीन संचालित थी। अब स्कूल में 9.30 बजे से 10 बजे तक प्रार्थना सत्र होगा। 10 बजे से 40-40 मिनट की घंटी होगी। बीच में मध्याह्न भोजन होगा। बुधवार को पहली घंटी में विद्यार्थियों की ओर से गणित के कार्य कराए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेनकोट या छाता लेकर ही निकलें, पूरे बिहार में बरसेंगे बदरा; यहां येलो अलर्ट

गुरुवार को पहली घंटी में हिन्दी के किसी एक अध्याय का विद्यार्थियों से रीडिंग कराया जाएगा। शुक्रवार को बच्चों को बैच देकर सम्मानित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल की सौगात, पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।