six Pipa Pul in three districts of bihar including patna bhojpur and vaishali बिहार के तीन जिलों में गंगा नदी पर बनेंगे 6 पीपा पुल, टेंडर जल्द, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के तीन जिलों में गंगा नदी पर बनेंगे 6 पीपा पुल, टेंडर जल्द

कच्ची दरगाह पटना में 943.3 मीटर में बनने वाले पीपा पुल के लिए निविदा जल्द शुरू होगी। जिन जगहों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गयी है, वहां निर्माण जल्द शुरू होगा। गंगा पर बनने वाले पीपा पुल के लंबाई का निर्धारण भी कर दिया गया है।

Tue, 5 May 2026 09:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बिहार के तीन जिलों में गंगा नदी पर बनेंगे 6 पीपा पुल, टेंडर जल्द

बिहार के तीन जिलों में पीपा पुल बनाया जाएगा। इसकी तैयारी परिवहन विभाग के जल परिवहन द्वारा की जा रही है। स्थानीय स्तर पर छोटे व्यापार आदि को बढ़ावा देने के लिए पटना, भोजपुर, वैशाली जिला में गंगा नदी पर पीपा पुल बनाया जाएगा। इसके लिए जल परिवहन विभाग ने जगह चिह्नित कर ली है। इसमें पटना में चार, भोजपुर और वैशाली जिला में एक-एक पीपा पुल का निर्माण शामिल है। जल परिवहन विभाग ने मौजमपुर भोजपुर के लिए निविदा यानी टेंडर निकाल कर कार्य प्रारंभ कर दिया है।

चकौशन वैशाली के साथ पटना में गंगा नदी पर बनने वाले तीन पीपा पुल के लिए निविदा का कार्य प्रगति पर है। कच्ची दरगाह पटना में 943.3 मीटर में बनने वाले पीपा पुल के लिए निविदा जल्द शुरू होगी। जिन जगहों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गयी है, वहां निर्माण जल्द शुरू होगा। गंगा पर बनने वाले पीपा पुल के लंबाई का निर्धारण भी कर दिया गया है। मौजमपुर भोजपुर में सबसे लंबा 1034 मीटर में पीपा पुल बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु टूटा, ब्लैक स्टोन के दाम 20% तक बढ़ने की आशंका; घर बनाना महंगा
ये भी पढ़ें:बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, 7 मई को गांधी मैदान में मंत्री लेंगे

इन जगहों पर गंगा नदी में पीपा पुल बनेगा

जगह - कुल लंबाई

मौजमपुर (भोजपुर) - 1034 मीटर

चकौशन (वैशाली) - 935 मीटर

दानापुर (पटना) - 972 मीटर

ग्यासपुर (पटना) - 924 मीटर

कच्ची दरगाह (पटना) - 943 मीटर

कच्ची दरगाह (पटना) - 943.3 मीटर

पीपा पुल बनाने का मकसद

● गंगा के दोनों ओर बसे लोगों को जोड़ता है, इससे नाव के सहारे निर्भरता कम होती है

● गंगा के बाढ़ क्षेत्र में किसान पुल से खाद, बीच और ट्रैक्टर लेकर खेतों तक जा सकते हैं

● बड़े पुल पर जाम की स्थिति में पीपा पुल छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता होता है

● स्थानीय लोगों को व्यापाार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाता है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि होगी; आंधी-पानी से 26 की मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।