SIX people forcelly dance woman then gang rape in purnia कमरे बंद कर नचवाया फिर 6 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, उपमुखिया का पति जुनैद आलम पकड़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कमरे बंद कर नचवाया फिर 6 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, उपमुखिया का पति जुनैद आलम पकड़ाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम पूर्णिया शहर के एक चौराहे के समीप वह अपने घर जा रही थी। इसी बीच एक कार उसके समीप आकर रुकी और कार से निकले कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़कर वाहन में बैठा लिया। उसे मारा-पीटा और डगरुआ बैरियर के समीप बने एक कमरे में ले गए। यहां पहले जबरन उससे डांस करवाया।

Mon, 12 Jan 2026 11:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
कमरे बंद कर नचवाया फिर 6 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, उपमुखिया का पति जुनैद आलम पकड़ाया

बिहार में पूर्णिया की रहने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना डगरुआ थाना क्षेत्र में बैरियर के समीप थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बने एक कमरे में शनिवार की रात हुई। युवती के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती के साथ कमरे में मौके पर मिले डगरुआ के उपमुखिया के पति जुनैद आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम पूर्णिया शहर के एक चौराहे के समीप वह अपने घर जा रही थी। इसी बीच एक कार उसके समीप आकर रुकी और कार से निकले कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़कर वाहन में बैठा लिया। उसे मारा-पीटा और डगरुआ बैरियर के समीप बने एक कमरे में ले गए। यहां पहले जबरन उससे डांस करवाया। फिर बारी-बारी से छह लोगों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद इनमें से पांच आरोपी कमरे से बाहर चले गए और कमरे में बाहर से ताला लगा दिया, जबकि एक व्यक्ति कमरे में ही रह गया। इसी बीच मौका पाकर युवती ने किसी तरह उसके साथ मौजूद आरोपी के मोबाइल से ही डायल 112 पर फोन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 डिग्री गिरेगा तापमान, इस दिन शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी

एसडीपीओ जितेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि युवती ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी देते हुए जान बचाने की गुहार लगाई। सूचना पाकर एसडीपीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। कमरा खोला गया तो युवती के साथ डगरुआ की उपमुखिया का पति जुनैद आलम मौजूद था, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित युवती के फर्द बयान पर छह लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने एवं मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार जुनैद आलम डगरुआ थाना क्षेत्र के वार्ड सात निवासी स्व. हाफिजुद्दीन का पुत्र है। उन्होंने बताया कि फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंड में नाबालिग को नंगे बदन घसीटा और पीटा, रॉड चोरी के शक में बिहार में हैवानियत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।