Bihar Weather temperature fall four degree alert issued for cold day and dense fog बिहार में 4 डिग्री गिरेगा तापमान और सताएगी ठंड, इस दिन शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 4 डिग्री गिरेगा तापमान और सताएगी ठंड, इस दिन शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी; मौसम का हाल

Bihar Weather: बुधवार तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी है। वहीं दक्षिण बिहार में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

Mon, 12 Jan 2026 09:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में 4 डिग्री गिरेगा तापमान और सताएगी ठंड, इस दिन शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी; मौसम का हाल

ठंड से मामूली राहत के बाद बिहार में एक बार फिर पारा लुढ़कने वाला है। सोमवार से राज्यभर के न्यूनतम तापमान में दो से तीन और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक ठंड पड़ेगी।

बुधवार तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी है। वहीं दक्षिण बिहार में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में जबरन डांस करवाया फिर 6 लोगों ने किया गैंगरेप, बिहार में हैवानियत

रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय माध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4.0 से 10.1 और अधिकतम तापमान 18.6 से 24.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान सबसे कम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में और सबसे अधिक तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंड में नाबालिग को नंगे बदन घसीटा और पीटा, रॉड चोरी के शक में बिहार में हैवानियत

भागलपुर में गलन का होगा एहसास

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसमी कारकों के प्रभाव से जहां सोमवार से 15 जनवरी तक दिन में धूप होगी तो सर्द पछुआ हवाएं गलन का एहसास कराएंगी। वहीं रात में ओस तो अलसुबह से लेकर सुबह सात बजे तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन अगले दो दिनों में रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।

पूर्णिया में बर्फीली हवाएं

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। सुबह-शाम धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी है।

गया जी में सुबह-शाम सर्दी सताएगी

गया जी जिले में लगातार दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। साल की शुरुआत एक और दो जनवरी के बाद रविवार को सुबह से चमकीली धूप निकली। लगातार दूसरे दिन साफ मौसम के बीच खिली धूप से लोगों को भारी राहत मिली।

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया की अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है। हलके कोहरा और बादल के सुबह थोड़ी देर से धूप निकलेगी। धूप में गर्मी रहेगी। कनकनी का असर दिन में नहीं होगा। शाम से लेकर सुबह तक सर्दी सताएगी। शरद उत्तरी पश्चिमी हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान में थोड़ा गिरावट आ सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।