minor boy dragged without cloth and beaten in chapra ठंड में नाबालिग को नंगे बदन घसीट-घसीट कर पीटा, रॉड चोरी के शक में बिहार में हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ठंड में नाबालिग को नंगे बदन घसीट-घसीट कर पीटा, रॉड चोरी के शक में बिहार में हैवानियत

बताया जा रहा है कि घटना के समय सड़क पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटाई। लोग तमाशबीन बने रहे और नाबालिग के साथ मारपीट होती रही। पूरी घटना किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Mon, 12 Jan 2026 07:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, छपरा
share
ठंड में नाबालिग को नंगे बदन घसीट-घसीट कर पीटा, रॉड चोरी के शक में बिहार में हैवानियत

छपरा में चल रही एक परियोजना में तैनात सुरक्षा गार्डों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। रॉड चोरी के संदेह में एक नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना नगरपालिका चौक के पास की बताई जा रही है, जहां आरोप है कि गार्डों ने बच्चे को सरेआम घसीटते हुए खुले बदन अपने कैंप स्थल तक ले गए और रास्ते में उसकी पिटाई करते रहे।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सड़क पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटाई। लोग तमाशबीन बने रहे और नाबालिग के साथ मारपीट होती रही। पूरी घटना किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में जबरन डांस करवाया फिर 6 लोगों ने किया गैंगरेप, बिहार में हैवानियत

पीड़ित नाबालिग ने चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि उसने कोई चोरी नहीं की और बिना किसी ठोस वजह के गार्डों ने उसे पकड़कर घसीटा और पीटा। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद हैं।

वायरल वीडियो के संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला है, जिसमें एक गार्ड बच्चे को घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की पहचान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 डिग्री गिरेगा तापमान, इस दिन शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।