passengers of air india express did not get luggage at patna airport एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों का अब तक नहीं मिला सामान, एयरलाइंस का मोबाइल बंद, लैंडलाइन पर नहीं मिल रहा जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों का अब तक नहीं मिला सामान, एयरलाइंस का मोबाइल बंद, लैंडलाइन पर नहीं मिल रहा जवाब

पटना के डॉक्टर सत्यदीप ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से सहरसा जाना था, लेकिन उनकी बहन और भांजी का लगेज अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है। सुबह में सहरसा के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन यात्रा टालनी पड़ी। टिकट भी रद्द कराना पड़ा।

Mon, 23 June 2025 06:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों का अब तक नहीं मिला सामान, एयरलाइंस का मोबाइल बंद, लैंडलाइन पर नहीं मिल रहा जवाब

पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों की फजीहत जारी है। विमानन कंपनी की ओर से चेन्नई और बेंगलुरू से पटना पहुंचे दर्जनों यात्रियों को दूसरे दिन भी उनका लगेज उपलब्ध नहीं कराया गया। विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को जो मोबाइल नंबर लगेज ट्रेस करने को दिया गया था वह स्वीच ऑफ है, लैंडलाइन नंबर पर कोई जवाब नहीं दे रहा है।

पटना के डॉक्टर सत्यदीप ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से सहरसा जाना था, लेकिन उनकी बहन और भांजी का लगेज अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है। सुबह में सहरसा के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन यात्रा टालनी पड़ी। टिकट भी रद्द कराना पड़ा। एयर लायंस वाले कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इधर मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस के शिफ्ट इंचार्ज लावण्या नंदा बेहरा ने बताया कि दोनों विमानों के सभी यात्रियों का सामान आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत
ये भी पढ़ें:रेनकोट या छाता लेकर ही निकलें, पूरे बिहार में बरसेंगे बदरा; यहां येलो अलर्ट

सोमवार तक सभी यात्रियों का सामान उनके पास पहुंचा दिया जाएगा। पटना एयरपोर्ट के निदेशक केएम नेहरा ने कहा कि विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से यात्रियों की समस्या को लेकर बात हुई है। कुछ यात्री एयरपोर्ट आकर अपना सामान ले गए हैं। जल्द ही सभी यात्रियों के द्वारा दिए गए पते तक उनका सामान पहुंचा दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल की सौगात, पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।