Oil Shortage and Rising Prices Impact Road Transport तेल की किल्लत से चेकपोस्ट पर वाहनों की आवाजाही थमी, Siwan Hindi News - Hindustan
More

तेल की किल्लत से चेकपोस्ट पर वाहनों की आवाजाही थमी

गुठनी में तेल की संभावित किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण सड़क परिवहन पर असर देखने को मिल रहा है। श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की आवाजाही में कमी आई है। वाहन मालिक बढ़ते खर्च के कारण सीमित परिचालन कर रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी लंबी लाइनों के साथ, कई जगहों पर पेट्रोल खत्म होने की आशंका है।

Thu, 14 May 2026 03:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
तेल की किल्लत से चेकपोस्ट पर वाहनों की आवाजाही थमी

गुठनी,एक संवाददाता। स्थानीय क्षेत्रों में तेल की संभावित किल्लत और बढ़ती कीमतों की चर्चा का असर अब सड़क परिवहन पर भी देखने को मिल रहा है। जिसका असर श्रीकरपुर चेकपोस्ट से यूपी की तरफ आने और जाने वाले वाहनों की आवाजाही में कमी दर्ज की जा रही है। खासकर मालवाहक ट्रक, बसें और लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों की संख्या पहले की तुलना में कम नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपए की ही मिल रही है पेट्रोल

वाहनों की आवाजाही में कमी

चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों के अनुसार सामान्य दिनों में जहां दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। वहीं अब आवाजाही में गिरावट देखी जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि तेल की उपलब्धता को लेकर बनी अनिश्चितता और बढ़ते खर्च के कारण कई वाहन मालिक फिलहाल सीमित परिचालन कर रहे हैं। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो इसका असर बाजार व्यवस्था और रोजमर्रा की वस्तुओं की सप्लाई पर भी पड़ सकता है। वहीं, यात्रियों को भी आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साकची, मानगो, डिमना से पटमदा तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगे

पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें

कई पेट्रोल पंप पर लग रही है पेट्रोल डीजल के लिए लंबी लाइन पेट्रोल और डीजल की कीमत को देखते हुए अधिकतर पेट्रोल पंप के संचालकों ने तय सीमा निर्धारित कर दी है। जहां किसी भी बाइक के लिए ₹200 कर के लिए पेट्रोल ₹500 डीजल चार पहिया के लिए 1000 और बड़ी गाड़ियों के लिए ₹2000 निर्धारित की गई है। हालांकि संचालकों ने किसी प्रशासन या आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन, लोगों की माने तो अब धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से खत्म होने की उम्मीद है। बिहार के सीमावर्ती इलाकों में मेहरौना, लार, बनकटा, सलेमपुर, भागलपुर के कई जगहों पर बने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने की आशंका है। लोग पहले ही अपनी बाइक और गाड़ी में पहले से ही पेट्रोल और डीजल डलवा कर रख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल आते ही पम्पों पर उमड़ी भीड़, टंकियां फुल कराने की होड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।