Long Queues for Petrol and Diesel in Bihar Amid Price Concerns सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपए की ही मिल रही है पेट्रोल , Siwan Hindi News - Hindustan
More

सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपए की ही मिल रही है पेट्रोल

गुठनी में पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में कीमतों में कमी के कारण लोग वहीं जाकर ईंधन भरवा रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने बाइक के लिए ₹200, चार पहिया के लिए ₹1000 और बड़ी गाड़ियों के लिए ₹2000 का तय सीमा रखी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है।

Wed, 13 May 2026 04:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपए की ही मिल रही है पेट्रोल

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय और सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों की लंबी कतारें दिख रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के कारण बिहार के अधिकतर लोग वही जाकर पेट्रोल और डीजल अपनी वाहनों में डलवाते हैं। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमत को देखते हुए अधिकतर पेट्रोल पंप के संचालकों ने तय सीमा निर्धारित कर दी है। जहां किसी भी बाइक के लिए ₹200 कर के लिए पेट्रोल ₹500 डीजल चार पहिया के लिए 1000 और बड़ी गाड़ियों के लिए ₹2000 निर्धारित की गई है। हालांकि संचालकों ने किसी प्रशासन या आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

लेकिन, लोगों की मानें तो अब धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से खत्म होने की उम्मीद है। बिहार के सीमावर्ती इलाकों में मेहरौना, लार, बनकटा, सलेमपुर, भागलपुर के कई जगहों पर बने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने की आशंका है। लोग पहले ही अपनी बाइक और गाड़ी में पहले से ही पेट्रोल और डीजल डलवा कर रख रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।