Petrol-Diesel Supply Crisis in Baghouli Long Queues and Panic Buying तेल आते ही पम्पों पर उमड़ी भीड़, टंकियां फुल कराने की होड़, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
More

तेल आते ही पम्पों पर उमड़ी भीड़, टंकियां फुल कराने की होड़

Santkabir-nagar News - फोटो : 13 एसकेएन 07 : तेल भराने के लिए पंप पर उमड़ी वाहन चालकों की भीड़

Thu, 14 May 2026 03:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share
तेल आते ही पम्पों पर उमड़ी भीड़, टंकियां फुल कराने की होड़

बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बघौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच जैसे ही सप्लाई शुरू हुई तो जंगल कला, तिघरा के पेट्रोल पम्पों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई उपभोक्ता अनिश्चितता के डर से अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करा रहे थे, जिससे पम्पों पर दबाव और बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल आते ही पम्पों पर उमड़ी भीड़, टंकियां फुल कराने की होड़

स्थानीय लोगों की चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अनियमित आपूर्ति के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। जैसे ही तेल पहुंचा, लोगों में घबराहट के चलते ज्यादा से ज्यादा स्टॉक करने की प्रवृत्ति दिखी। इससे कुछ जगहों पर अफरा-तफरी जैसे हालात भी बन गए।पेट्रोल पम्प संचालकों के अनुसार सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन मांग अचानक बढ़ने से वितरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराकर जरूरत से ज्यादा तेल न भरवाएं, ताकि सभी को बराबर सुविधा मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले के कई पेट्रोल पंप रहे ड्राई पसरा रहा सन्नाटा

---------------------

इंसर्ट :

आखिर कब मिलेगी राहत

सप्लाई का नियमित होना

जानकारों की मानें तो यदि सप्लाई नियमित बनी रहती है, जल्द ही स्थिति सामान्य हो सकती है। हालांकि, परिवहन और वितरण व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर आने तक हल्की परेशानी बनी रह सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन जब तक आपूर्ति पूरी तरह स्थिर नहीं होती, तब तक लोगों को थोड़ी धैर्य रखने की जरूरत है।

-------------------------------

आपूर्ति बाधित होने से दो दिनों से ड्राई रहा भारत पेट्रोलियम पंप

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद।

मेंहदावल बाईपास स्थित भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप लगातार दूसरे दिन भी ड्राई रहा। डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति न होने से वाहन चालकों व आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेल भराने पहुंचे कई ग्राहक मायूस होकर दूसरे पेट्रोल पंपों पर जाने को मजबूर हुए।

पंप संचालकों की चिंता

क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते पेट्रोल पंप संचालकों के साथ-साथ ग्राहकों की भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार पंप ड्राई होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को अतिरिक्त दूरी तय कर तेल भराना पड़ रहा है। पंप मालिक पंकज जायसवाल ने बताया कि दो दिनों से डीजल और पेट्रोल की सप्लाई नहीं पहुंची है, जिससे पंप ड्राई हो गया। उन्होंने कहा कि आपूर्ति मिलते ही बिक्री फिर से शुरू कर दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साकची, मानगो, डिमना से पटमदा तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।