BJP Leader Shah Nawaz Hussain Highlights 12 Years of PM Modi s Development पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को मिली मजबूती, सभी क्षेत्र में विकास, Purnia Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को मिली मजबूती, सभी क्षेत्र में विकास

पूर्णिया के प्रेस कांफ्रेंस में सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, जन धन योजना और आयुष्मान भारत के तहत प्राप्त लाभों का जिक्र किया। एनडीए को 22 राज्यों में जन विश्वास प्राप्त है।

Sun, 14 June 2026 10:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को मिली मजबूती, सभी क्षेत्र में विकास

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। इस दौरान देश के अंदर सभी क्षेत्रों में विकास की तस्वीर बदली है। यह जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। जन विश्वास के कारण एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। हाल हीं में आसाम और बंगाल के चुनाव में भी जीत हुई है। मोदी सरकार में सबका साथ और सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ तेजी से देश में काम हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के 12 साल: भाजपा का स्वर्णिम काल से प्रेरित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत हुई है। सर्जिकल स्ट्राईक जैसी कारवाई हुई। भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है। आत्म निर्भर और विकसित भारत के सपने को सच करने के दिशा में तेजी से काम हो रहा है। सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को पूर्णिया आगमन पर शहर के आएन साह चौक स्थित स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जन धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए। आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं। इससे मुफ्त इलाज की गारंटी है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उन्होंने अन्य कार्यो में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, कोरोना काल के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत छोटे काम धंधों के लिए बिना गारंटी 57 करोड़ से ज्यादा लोन बांटे गए। वहीं छोटे कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना से लाखों लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने हवाई अडडे, सड़क निर्माण, नए एम्स व मेडिकल कॉलेज निर्माण समेत कई विकास कार्यो को गिनाया। इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं के क्षेत्र में भी लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। एनडीए की सरकार में न केवल देश बल्कि राज्य में भी तेजी से विकास की गति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश में खोले गए जन धन के खाते में सिर्फ 32 करोड़ महिलाओं के खाते खोले गए हैं। आत्म निर्भर की दिशा में जिविका के क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक को फायदा मिला है। सुकन्या समृद्वि योजना के तहत 4.5 करोड़ से ज्यादा के खाता खोले जा चुके हैं। देश की सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, मिनाक्षी सिन्हा, डॉ. अनील कुमार गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, राजेश कुमार, राहुल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पसगवां ब्लॉक में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ, रेखा अरुण वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।