भाई को बचाने के लिए गंगा में कूदी बहनें; एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबने से मौत, पसरा मातम
स्नान करने में गौरव पानी में डूबने लगा। उसको डूबता देख उसे बचाने के लिए उसकी बहन साक्षी (16 वर्ष) और फुआ मोनी (18 वर्ष) भी गंगा में कूदीं और वह दोनों भी डूबने लगीं। देखते ही देखते तीनों गंगा में डूब गए। गौरव का मुंडन कराने परिवार गंगा घाट आया था।

भागलपुर के नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत तिनटंगा दियारा झल्लूदास टोला गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर डूबने से मधेपुरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में एक बालक, एक किशोरी और एक युवती शामिल है। शाम में एसडीआरएफ की टीम ने तीनों का शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना पर रंगरा पुलिस एवं 112 पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
भाई बचाने के लिए गंगा में कूदी बहनें
मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत भटगामा गांव के कुमोद यादव पुत्री साक्षी कुमारी और पुत्र गौरव कुमार (10 वर्ष) का मुंडन कराने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर आए थे। इसी दौरान स्नान करने में गौरव पानी में डूबने लगा। उसको डूबता देख उसे बचाने के लिए उसकी बहन साक्षी (16 वर्ष) और फुआ मोनी (18 वर्ष) भी गंगा में कूदीं और वह दोनों भी डूबने लगीं। देखते ही देखते तीनों गंगा में डूब गए।
एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
वहां मौजदू परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने गंगा में तीनों को ढुंढ़ने की कोशिश की पर पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। शाम तक चलाए गए अभियान के बाद तीनों का शव बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत गांग नदी में डूबने से हो गई है। काफी खोजबीन के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया है।
मुंडन कराने बटेश्वर स्थान गंगा घाट आया था परिवार
घटना के बाद भटगामा में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में दो लड़की और एक लड़का शामिल है। ये सभी राजपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 12 के भटगामा का रहने वाला था। तीनों बच्चों में दो मुंडन के लिए बटेश्वर स्थान गया था। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजन की चीख पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। बताया गया है कि आरजपुर पश्चिमी वार्ड 12 भटगामा निवासी कुमोद यादव व नंदिनी देवी की पुत्री साक्षी कुमारी (14) और पुत्र गौरभ कुमार (12) का मुंडन कराने बटेश्वर स्थान गंगा घाट गए थे।
खुशी का माहौल गम में बदला
मुंडन के लिए जाने के दौरान हैं के धीरेन्द्र यादव व सीता देवी की पुत्री मोनी कुमारी (17) भी साथ गई थी। मुंडन से पूर्व गंगा स्नान के दौरान साक्षी, गौरभ और मोनी गंगा नदी में डूब गई। घटना को लेकर परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों में भी मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने कहा कि खुशी का माहौल गम में बदल गया है। उधर गंगा नदी में बच्चों की तलाश एसडीआरएफ की टीम शव को बरामद किया।




साइन इन