Shreyasi 35 youngest Bijendra 79 oldest know ministers age in Samrat cabinet श्रेयसी 35 सबसे युवा, बिजेंद्र 79 सबसे उम्रदराज; सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों की उम्र जान लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

श्रेयसी 35 सबसे युवा, बिजेंद्र 79 सबसे उम्रदराज; सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों की उम्र जान लें

त्रिमंडल में सबसे कम उम्र की मंत्री श्रेयसी सिंह हैं। वे 35 वर्ष की हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सबसे अधिक उम्रदराज 79 वर्ष के हैं।

Fri, 8 May 2026 05:56 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
श्रेयसी 35 सबसे युवा, बिजेंद्र 79 सबसे उम्रदराज; सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों की उम्र जान लें

Samrat Minister Age: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल की औसत उम्र 55.31 वर्ष है। इस मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की मंत्री श्रेयसी सिंह हैं। वे 35 वर्ष की हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सबसे अधिक उम्रदराज 79 वर्ष के हैं।सम्राट चौधरी अपने मंत्रिमंडल की औसत आयु से दो वर्ष अधिक यानी 57 वर्ष के हैं। इस मंत्रिमंडल में दूसरे सबसे अधिक उम्र के मंत्री रामकृपाल यादव 69 वर्ष के हैं। उनका विभाग बदल गया है। पहले वे कृषि मंत्री थे जिसका जिम्मा विजय कुमार सिन्हा को दे दिया गया है। राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है।

39 से कम उम्र के दो मंत्री

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में जो सरकार बनी है उसमें 39 वर्ष से कम के दो मंत्री बनाए गए हैं। इनमें दीपक प्रकाश 36 वर्ष हैं, जबकि श्रेयसी सिंह 35 वर्ष की हैं। कुल मिलाकर 35 मंत्री बन गए हैं। मंत्रिमंडल का फुल स्ट्रेंथ 36 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट कैबिनेट में मिथिला, तिरहुत, मगध, अंग का दबदबा;किस क्षेत्र से कितने मंत्री

40 से 49 आयु के चार मंत्री

40 से 49 वर्ष की उम्र वालों में संजय सिंह की आयु 42 वर्ष है। श्वेता गुप्ता 44 की है। लखेंद्र रौशन की उम्र 45 वर्ष है। निशांत कुमार की उम्र 45 वर्ष है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट कैबिनेट में 1 प्रखंड से 2 मंत्री; श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत की वापसी

50 से 59 आयु वर्ग के सबसे अधिक 19 मंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 57 वर्ष के हैं। विजय कुमार सिन्हा 58, नीतीश मिश्रा 53, मिथिलेश तिवारी 54 वर्ष के हैं। रमा निषाद 58 वर्ष की हैं। प्रमोद चंद्रवंशी की आयु 55, संजय सिंह टाइगर की 52, कुमार शैलेंद्र की 58, नंद किशोर राम की 53 वर्ष है। अशोक चौधरी 52 वर्ष के, लेशी सिंह 54, मदन सहनी 55, जमा खान 53 वर्ष के हैं। शीला मंडल की आयु 56 वर्ष है। शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल 51, रत्नेश सादा 55, संजय कुमार 52, संतोष कुमार सुमन 51 तो रामचंद्र प्रसाद 53 वर्ष के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी कैबिनेट: किस जाति से कितने मंत्री बने? जिला और इलाका भी गिन लीजिए

60-70 आयु वर्ग के 9 मंत्री

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी 66 वर्ष के हैं। रामकृपाल यादव 69 वर्ष के हैं। श्रवण कुमार की आयु 67 वर्ष है। अरुण शंकर प्रसाद की उम्र 64 वर्ष है। केदार प्रसाद गुप्ता 62 वर्ष के हैं। दिलीप कुमार जायसवाल भी 62 वर्ष के हैं। सुनील कुमार 63 वर्ष के हैं। भगवान सिंह कुशवाहा की आयु 61 वर्ष है। दामोदर रावत की उम्र 66 वर्ष है।

● मंत्रिमंडल में बिजेंद्र सबसे उम्रदराज, श्रेयसी सिंह सबसे युवा

● उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव 79 के तो श्रेयसी सिंह 35 वर्ष की

● मुख्यमंत्री सम्राट मंत्रिमंडल की औसत आयु से दो वर्ष बड़े हैं

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।