Shreyasi Singh and Damodar Rawat 2 ministers from one block in Samrat Chaudhary cabinet सम्राट चौधरी के कैबिनेट में 1 प्रखंड से 2 मंत्री; श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत की सरकार में वापसी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी के कैबिनेट में 1 प्रखंड से 2 मंत्री; श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत की सरकार में वापसी

जमुई के गिद्धौर लिए एक ऐसा रिकार्ड बना जिसे हमेशा गर्व के रूप में याद किया जाएगा। यहां से दो नेता बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। विधायक जमुई विधायक श्रेयसी सिंह और झाझा के एमएलए दामोदर रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Thu, 7 May 2026 01:17 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सम्राट चौधरी के कैबिनेट में 1 प्रखंड से 2 मंत्री; श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत की सरकार में वापसी

Samrat Cabinet: बिहार की नई सरकार के कैबिनेट में बीजेपी, जदयू, लोजपा आरवी, रालोमो और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से 32 मंत्रियों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिलाकर अब कुल 35 मंत्री हो गए हैं जिनमें डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी भी शामिल हैं। इस कैबिनेट विस्तार में एक एतिहासिक रिकॉर्ड बना। एक ही गांव जमुई के गिद्धौर से दो-दो मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली। हालांकि, मंत्री दामोदर रावत(जदयू) और श्रेयसी सिंह की मंत्रिमंडल में वापसी हुई है। झाझा विद्यायक दामोदर रावत एवं जमुई विद्यायक श्रेयसी सिंह का आवास भी आमने सामने है। वहीं गिद्धौर भी अपने राज्य का एकलौता स्थान बन गया है जहां से दो विद्यायक एक साथ सम्राट सरकार में मंत्री है। इधर दोनों विद्यायकों के समर्थकों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

गुरुवार को जमुई के गिद्धौर लिए एक ऐसा रिकार्ड बना जिसे हमेशा यहां के निवासियों के लिए गर्व के क्षणों के रूप में याद किया जाएगा। यहां से दो नेता बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। विधायक जमुई विधायक श्रेयसी सिंह और झाझा के एमएलए दामोदर रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस खबर के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। हालांकि, दोनों पहले भी मंत्री रह चुके हैं पर एक साथ नहीं रहे। श्रेयसी सिंह 2025 का चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार के कैबिनेट में खेल मंत्री बनाई गई थीं। वहीं, दामोदर रावत 2007 और 2010 में मंत्री बनाए गए थे।

गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने वाले बिहार सरकार के मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में झाझा विधायक दामोदर रावत एवं जमुई विद्यायक श्रेयसी सिंह मंत्री बने । स्थानीय लोगों ने इसे प्रखंड के विकास के लिए एक बड़ा अवसर बताया है। लोगों का कहना है कि अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है। ग्रामीणों का मानना है कि सरकार में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने से गिद्धौर की आवाज और प्रभावशाली तरीके से उठेगी। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दोनों मंत्रियों को मिलकर काम करना होगा ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके। गिद्धौर प्रखंड से दो मंत्री बनना क्षेत्र के लिए सम्मान और अवसर दोनों है। जिससे आने वाले समय में विकास की नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

सम्राट चौधरी के विराट कैबिनेट में अब सीएम को मिलाकर 35 मंत्री हो गए हैं। इनमें जदयू से भाजपा के 16, जदयू के 15, लोजपा आर के दो, हम के एक, रालोमो के एक मंत्री शामिल हैं।

बिहार का मंत्रिमंडल

मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी - कोइरी

उप मुख्यमंत्री

विजय चौधरी - भूमिहार, बिजेंद्र प्रसाद यादव - OBC

BJP के मंत्री

राम कृपाल यादव - OBC

केदार गुप्ता - कानू/ EBC

नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण

मिथलेश तिवारी - ब्राह्मण

रमा निषाद - EBC / मल्लाह

विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार

दिलीप जायसवाल - EBC

प्रमोद चंद्रवंशी - EBC

लखेन्द्र पासवान - दलित

संजय टाइगर- राजपूत

इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार

नंद किशोर राम- दलित

रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/ OBC

अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/ EBC

श्रेयसी सिंह - राजपूत

JDU के मंत्री

निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC

श्रवण कुमार - कुर्मी/ OBC

अशोक चौधरी- दलित

लेसी सिंह- राजपूत

मदन सहनी- मल्लाह/ EBC

सुनील कुमार- दलित

जमा खान- अल्पसंख्यक

भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC

शीला मंडल- धानुक / EBC

दामोदर राउत - धानुक/ EBC

बुलो मंडल- गंगोता/ EBC

रत्नेश सदा- दलित

LJP(R) के मंत्री

संजय पासवान- दलित

संजय सिंह - राजपूत

हम के मंत्री

संतोष मांझी- दलित

आरएलएम के मंत्री

दीपक प्रकाश - कोइरी

(गिद्धौर से सुमन सौरभ की इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।