सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, आरोपी शेखर यादव गुजरात से गिरफ्तार
मुंगेर पुलिस ने गुजरात के साणंद से बिहार सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने देने वाले की गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी की पहचान बांका के मूल निवासी शेखर यादव के रूप में की गई है।

CM Samrat Choudhary Killing Threat: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मुंगेर पुलिस ने गुजरात के साणंद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बांका के मूल निवासी शेखर यादव के रूप में की गई है। मुंगेर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर बिहार ला रही है। इस खबर के सामने आने के बाद राज्य के पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है। धमकी दिए जाने के बाद बिहार पुलिस कांड दर्ज करके गुप्त तरीके से छानबीन कर रही थी।
समाचार चैनल न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह बांका जिले का रहने वाला है। उसके मोबाइल से सीएम को जान से मर देने का कॉल किया गया था। इस मामले में मुंगेर के संग्रामपुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। वैज्ञानिक जांच में धमकी देने वाले नंबर के मोबाइल का टावर लोकेशन गुजरात मिला। बिहार पुलिस ने गुजरात जाकर अहमदाबाद पुलिस से संपर्क किया और फिर मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रैक करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे बिहार लाया जा रहा है।
पुलिस आरोपी शेखर यादव को लेकर अहमदाबाद से मुंगेर के लिए रवाना हो चुकी है। बांका में उसके स्थाई निवास स्थान पर पुलिस की छानबीन शुरू हो गई है। पता लगाया जा रहा है कि उसकी ओर से सम्राट चौधरी को इतनी बड़ी धमकी क्यों दी गयी। क्या उसके पीछे कोई और है या उसने खुद अपने स्तर से ऐसा काम किया है? यह भी जानना जरूरी हो गया है कि इसके पीछे किसी गैंग का हाथ तो नहीं है। इन तमाम सवालों का जवाब तो बाद में मिलेगा पर फिलहाल सीएम को जान से मारने की धमकी की खबर से सनसनी फैल गई है। दो दिन पहले ही सम्राट चौधरी ने सीएम के रूप में शपथ ली है।
बिहार का गृहमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी थी। इसका काफी असर भी दिखा। बड़ी संख्या बदमाशों को पुलिने ऑपरेशन लंगरा चलाकर शांत कर दिया। वैशाली में सोना लूट के कुख्यात को मार गिराया। सीएम बनने के बाद सुसाशन और लॉ एंड ऑर्डर को सरकार की प्राथमिकता में गिनाया था। ऐसे में सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी की खबर चौंकाने वाली है। पुलिस छानबीन कर रही है और आरोपी गिरफ्तार हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।




साइन इन