पटना नीट छात्रा मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल का CCTV फुटेज आया सामने, छात्रा को लेकर बड़ा दावा
इस सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल के अंदर कुछ छात्राएं नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि 6 जनवरी को जब बार-बार आवाज लगाने पर भी लड़की ने दरवाजा नहीं खोला था तब वहां कुछ छात्राएं जमा हो गई थीं और एक लड़की ने वहां टेबल रखकर दरवाजे के अंदर से कुंडी को खोला था।

जहानाबाद जिले की रहने वाली नीट छात्रा की पटना में हुई संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस बीच इस पूरे केस में एक सीसीटीवी फुटेज की अचानक काफी चर्चा होने लगी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज उस शंभू गर्ल्स हॉस्टल का है जिसमें रहकर छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी दिन का है जिस दिन हॉस्टल के कमरे में छात्रा के बेहोश होने की बात सामने आई थी। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि जब काफी देर तक नीट छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं आई तब कुछ लड़कियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया था। दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लड़कियों ने स्टूल लगाकर दरवाजे की कुंडी को भीतर से खोला था।
इस सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल के अंदर कुछ छात्राएं नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि 6 जनवरी को जब बार-बार आवाज लगाने पर भी लड़की ने दरवाजा नहीं खोला था तब वहां कुछ छात्राएं जमा हो गई थीं और एक लड़की ने वहां टेबल रखकर दरवाजे के अंदर से कुंडी को खोला था।
सीसीटीवी फुटेज को लेकर कहा जा रहा है कि छात्रा उस दिन कमरे में बेहोश पड़ी हुई थी। काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद हॉस्टल की छात्राओं ने दरवाजा खोला था। बहरहाल अभी इस पूरे माामले की जांच जारी है।

साइन इन