bihar weather report fog and rain in next 48 hours temperature will increased said imd Bihar Weather: अगले 48 घंटे में बारिश, आज कई जगहों पर कोहरे का येलो अलर्ट; बिहार में मौसम ने ली करवट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: अगले 48 घंटे में बारिश, आज कई जगहों पर कोहरे का येलो अलर्ट; बिहार में मौसम ने ली करवट

Bihar Weather: अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी हिस्सों के एक या दो स्थानों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Sun, 1 Feb 2026 08:22 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: अगले 48 घंटे में बारिश, आज कई जगहों पर कोहरे का येलो अलर्ट; बिहार में मौसम ने ली करवट

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण भागलपुर में चल रही पछुआ हवा अचानक से सर्द हो गई। इसका असर ये हुआ कि शनिवार की सुबह जहां घने धुंध की चादर में लिपटी आई तो अलसुबह में घर से बाहर निकले लोगों का 50 मीटर से आगे देखना मुहाल हो गया।

कल से रात का पारा चढ़ेगा, उसके बाद दिन का

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को दिन एवं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा तो वहीं इसके अगले दो दिनों में दिन एवं रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। तीन एवं चार फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप होने के कारण दिन का मौसम शुष्क बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना हाजीपुर के बीच गांधी सेतु जैसा फोरलेन पुल कब होगा चालू, जाम से मिलेगा आराम

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार यानी एक फरवरी को उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फपुर, दरभंगा, किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी समेत कुछ अन्य जिलों में सुबह के वक्त कोहरे का असर नजर आएगा। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा कोहरे का प्रभाव कम होगा। उत्तर पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर घना कोहरे छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आगे कैसा रहेग मौसम

अगले तीन दिनों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद चौथे दिन दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी हिस्सों के एक या दो स्थानों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर में कैसा मौसम

मुजफ्फरपुर जिले में पिछले दो दिनों से बादलों के कारण गिर रही ओस और तेज पछुआ हवा के कारण जिले में फिर से कनकनी लौट आई है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में चार डिग्री की कमी आई है। यह फिर सात से नीचे दर्ज किया गया। इधर, शनिवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को दिन में आसमान अधिकांश समय साफ रह सकता है। बीच-बीच में बादलों के कारण धूप की तीक्ष्णता कम महसूस होगी। वहीं, तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ सकती है।

बताया गया कि सुबह और शाम में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। इससे शाम होते ही ओस गिरनी शुरू हो जाएगी। इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इससे रात का तापमान एक बार फिर सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे जा पहुंचा। पूरे दिन 12 किमी प्रति घंटे की पछुआ हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: नीट छात्रा मौत मामले में CBI को ढूंढने होंगे इन सवालों के जवाब, पुलिस से क
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।