action against kankarbah police station officer mukesh kumar when he did not take case of rape victim रेप पीड़िता का केस नहीं किया दर्ज, पटना में कंकड़बाग थाने के थानेदार पर ऐक्शन, 4 और पुलिसवाले लाइन हाजिर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रेप पीड़िता का केस नहीं किया दर्ज, पटना में कंकड़बाग थाने के थानेदार पर ऐक्शन, 4 और पुलिसवाले लाइन हाजिर

सूत्रों के अनुसार सुल्तानगंज के थानेदार मनोज कुमार, पीरबहोर थानेदार अब्दुल हलीम, चौक के थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह और बेऊर थानेदार अमरेंद्र कुमार को अलग-अलग कारणों से लाइन हाजिर किया गया है।

Sun, 27 July 2025 06:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
रेप पीड़िता का केस नहीं किया दर्ज, पटना में कंकड़बाग थाने के थानेदार पर ऐक्शन, 4 और पुलिसवाले लाइन हाजिर

पटना पुलिस महकमे में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। दुष्कर्म पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं करने वाले कंकड़बाग के थानेदार मुकेश कुमार को पटना पुलिस लाइन भेज दिया गया है। हाल ही में पीड़िता अपनी शिकायत लेकर कंकड़बाग थाने गई थी। लेकिन वहां उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उसे दानापुर थाने भेज दिया गया। जबकि कंकड़बाग पुलिस चाहती तो जीरो एफआईआर दर्ज कर सकती थी।

सूत्रों के अनुसार सुल्तानगंज के थानेदार मनोज कुमार, पीरबहोर थानेदार अब्दुल हलीम, चौक के थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह और बेऊर थानेदार अमरेंद्र कुमार को अलग-अलग कारणों से लाइन हाजिर किया गया है। वहीं सज्जाद गद्दी को पीरबहोर का नया थानेदार बनाया गया है। इससे पहले वे बिहटा में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में तैनात थे। वहीं पाटलिपुत्र थानेदार कुमार रौशन को सुल्तानगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, ;पटना में कैसे रहेगा मौसम

पत्रकारनगर के थानेदार अभय कुमार सिंह को कंकड़बाग थाने की कमान सौंपी गई है। विशिष्ट आसूचना इकाई के राजीव कुमार को बेऊर का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं खुशरुपुर थानेदार मंजीत कुमार ठाकुर को चौक थाने की कमान सौंपी गई है। फिलहाल पत्रकारनगर और खुशरुपुर में किसी की तैनाती नहीं की गई है। इससे पहले गोपाल खेमका हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले गांधी मैदान थानेदार पर भी गाज गिरी थी।

दूसरे जिलों से 11 इंस्पेक्टर पटना में तैनात

दो विवादित इंस्पेक्टरों सहित 11 की तैनाती पटना जिले में की गई है। इनमें दो ऐसे हैं जिनमें एक पर शराब के मामले में विभागीय कार्रवाई तक हुई थी, जबकि दूसरे पर खस्सी पार्टी करने को लेकर एक मामला सामने आया था। इसके बाद इंस्पेक्टर रैंक के उस अफसर को हटा दिया गया। हालांकि इस तबादले में कई अच्छे और तेज तर्रार इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसरों का नाम भी शामिल हैं। विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर इनकी तैनाती पटना जिले में की गई है। यहां सभी इंस्पेक्टर दूसरे जिलों में तैनात थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा; 65 लाख नाम कटेंगे
ये भी पढ़ें:हनुमान बनने की क्या मजबूरी है, अफसोस जताने से कुछ नहीं होगा;चिराग पर बोल तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।