seven people including four minor boys drowned in begusarai and vaishali तैरने की प्रतिस्पर्धा में डूबे चार नाबालिग लड़के, बिहार के बेगूसराय और वैशाली में डूब कर 7 लोग मरे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तैरने की प्रतिस्पर्धा में डूबे चार नाबालिग लड़के, बिहार के बेगूसराय और वैशाली में डूब कर 7 लोग मरे

वैशाली के देहरी प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर में कुएं में गिरने से चाचा और दो भतीजों की मौत हो गई। कुएं के पास उगे झाड़-झंखाड़ को उखाड़ने में गिरे चाचा को बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरे दोनों भतीजों की भी मौत हो गई।

Thu, 19 June 2025 07:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेगूसराय/वैशाली
share
तैरने की प्रतिस्पर्धा में डूबे चार नाबालिग लड़के, बिहार के बेगूसराय और वैशाली में डूब कर 7 लोग मरे

बेगूसराय और वैशाली में बुधवार को डूबने से सात लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय की सागी पंचायत के नुरूल्लाहपुर गांव के निकट बूढ़ी गंडक के रानी घाट पर नहाने के क्रम में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य तैरकर जान बचाने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तैरने की प्रतिस्पर्धा में चारों किशोर गहरे पानी में चले गए। फिर, एक-दूसरे बचने के क्रम में डूब गए। मृतकों में नुरूल्लाहपुर वार्ड-2 निवासी रामशोभित दास का 12 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, नुरूल्लाहपुर वार्ड-पांच निवासी कल्लर दास का 13 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और चांदसी के 17 वर्षीय जुड़वां बेटे अभिषेक और अविनाश कुमार शामिल हैं।

उधर, वैशाली के देहरी प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर में कुएं में गिरने से चाचा और दो भतीजों की मौत हो गई। कुएं के पास उगे झाड़-झंखाड़ को उखाड़ने में गिरे चाचा को बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरे दोनों भतीजों की भी मौत हो गई। मृतकों में विशुन राय के 50 वर्षीय पुत्र विंदेश्वर राय, विरा राय के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और सुरेंद्र राय के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नवादा और चंपारण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कहां वज्रपात की चेतावनी
ये भी पढ़ें:बिहार में अब बिजली कनेक्शन लेने पर तार और पोल का पैसा नहीं देना होगा, नई दरें तय

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद तीनों शव को बाहर निकाला। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। घटना की सूचना पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना चांदपुरा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा, सीओ निशु सिंह, एसडीओ निरज सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसुन्न को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।