scorpio runs over people returning from wedding in chapra three from same village dead छपरा में स्कॉर्पियो का कहर, शादी से लौट रहे लोगों को कुचला; एक ही गांव के तीन की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छपरा में स्कॉर्पियो का कहर, शादी से लौट रहे लोगों को कुचला; एक ही गांव के तीन की मौत

छपरा के दिघवारा में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ मानुपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक ही गांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल है। सभी मृतक अवतारनगर के झौवां बसंत गांव के…

Mon, 27 April 2026 12:40 PMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, राजीव, छपरा
share
छपरा में स्कॉर्पियो का कहर, शादी से लौट रहे लोगों को कुचला; एक ही गांव के तीन की मौत

Bihar News: बिहार के सारण जिले में रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खुशियों भरे माहौल को गम में बदल दिया। दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव के समीप एनएच पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक बुजुर्ग पुरुष भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

शादी के जश्न से लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवां बसंत गांव के रहने वाले लोग एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह खत्म होने के बाद सभी लोग ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चकनूर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान झौवां बसंत गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर राम, 60 वर्षीया लालझड़ी देवी और 20 वर्षीय बृजमोहन मांझी के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें बीरेंद्र मांझी और सुमित्रा देवी की हालत बेहद चिंताजनक है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। अन्य दो घायल, लालमुनि देवी और रिया कुमारी का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

गांव में पसरा सन्नाटा

हादसे की खबर जैसे ही झौवां बसंत गांव पहुँची, वहाँ चीख-पुकार मच गई। शादी वाले घर में जहाँ उत्सव का माहौल था, वहाँ मातम पसर गया है। दिघवारा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को चिह्नित करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार का प्रशासनिक फेरबदल , 4 IAS का ट्रांसफर; शैलेंद्र बने लखीसराय डीए
ये भी पढ़ें:भागलपुर में बर्ड फ्लू का कहर, तीन हजार मुर्गे-मुर्गियों की मौत; प्रशासन अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, इन ट्रेनों के रूट बदले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।