Administrative reshuffle in Samrat government 4 IAS officers transferred Shailendra becomes Lakhisarai DM सम्राट सरकार में प्रशासनिक फेरबदल शरू, 4 आईएएस का ट्रांसफर; शैलेंद्र कुमार बने लखीसराय डीएम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट सरकार में प्रशासनिक फेरबदल शरू, 4 आईएएस का ट्रांसफर; शैलेंद्र कुमार बने लखीसराय डीएम

1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल. चोंग्थू को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अभी तक राज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में काम कर रहे थे। 

Mon, 27 April 2026 12:04 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सम्राट सरकार में प्रशासनिक फेरबदल शरू, 4 आईएएस का ट्रांसफर; शैलेंद्र कुमार बने लखीसराय डीएम

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली बार प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन वरीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। शैलेन्द्र कुमार को लखीसराय का डीएम बनाया गया है तो लंबे समय से लोकभवन(राजभवन) में सेवा दे रहे रॉबर्ट एल चोंग्थू को वहां से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी में भेज दिया गया है। इनके अलावे मोहम्मद सोहैल, और गोपाल मीणा का भी ट्रांसफर हुआ है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल. चोंग्थू, जो अभी तक राज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में काम कर रहे थे, अब उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अगले आदेश तक इस पद पर काम करते रहेंगे। इसके साथ, 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। गोपाल मीणा अभी तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव थे। अब वे राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यानी वे दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे।

2007 बैच के ही अधिकारी मोहम्मद सोहैल को भी नई जिम्मेदारी मिली है। वे पहले अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव थे, लेकिन अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वे पहले की तरह ही सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त काम भी करते रहेंगे।

इसके साथ-साथ 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र को लखीसराय जिले का नया जिलाधिकारी (डीएम) और समाहर्ता बनाया गया है। साथ ही उन्हें जिले के जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है। सम्राट चौधरी सरकार के द्वारा पहली बार प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।