सत्यमेव जयते! दुलारचंद यादव मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पोस्ट वायरल
Anant Singh Arrest: इस केस में अनंत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद एक्स पर उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। एक्स पर अनंत कुमार सिंह ने लिखा, 'सत्यमेव जयते!! मुझे मोकमा की जनता पर पूर्ण भरोसा है। इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनत लड़ेगी।'

Anant Singh Arrest: चर्चित दुलारचंद यादव मर्डर केस में मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद से सियासत गरमा गई है। शनिवार की देर रात पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने अपने दलबल के साथ मोकामा पहुंचे थे। इस केस में अनंत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद एक्स पर उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। एक्स पर अनंत कुमार सिंह ने लिखा, 'सत्यमेव जयते!! मुझे मोकमा की जनता पर पूर्ण भरोसा है। इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनत लड़ेगी।'
CID की टीम गठित
यहां आपको बता दें कि अनंत सिंह ने शनिवार को मोकामा विधानसभ क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था। बताया जाता है कि रात करीब पौने एक बजे पटना जिले के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भारी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त अनंत सिंह सो रहे थे। समर्थकों के मुताबिक, पुलिस ने ही उन्हें जगाया और साथ चलने को कहा। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना लाया गया। इस दौरान मोकामा, बाढ़, घोसवरी, हथीदह और भदौर थाने की पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल के बड़ी संख्या में जवान वहां मौजूद थे। घटना के समय अनंत सिंह की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। उसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या को लेकर सीआईडी की टीम गठित की गई है।
अनंत सिंह के 2 सहयोगी भी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह के अलावा मणिकांत ठाकुर (नदवां) और रंजीत राम (लदवां) को भी गिरफ्तार किया गया है। अनंत सिंह को बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव से की गई है। अनंत सिंह और उनके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी की पुष्टि रात करीब 2 बजे प्रेस वार्ता में डीएम डॉ त्यागराजन और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है।
एसएसपी ने कहा कि 30 अक्टूबर को खुशहालचक में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। यहं दो पक्षों में झड़प हुई थी। जिसके बाद दुलारचंद यादव का शव बरामद किया गया थ। पुलिस ने साक्ष्य जुटाया था। गवाहों की गवाही ली गई। पोस्टमार्टम कराने पर भी कई सुराग मिले।




साइन इन