widow women are bad omen rjd mp surendra yadav said on manorma devi nda reacts विधवा महिला अपशगुन होती है, मनोरम देवी पर राजद सांसद सुरेंद्र यादव की टिप्पणी से भड़कीं NDA, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विधवा महिला अपशगुन होती है, मनोरम देवी पर राजद सांसद सुरेंद्र यादव की टिप्पणी से भड़कीं NDA

इस कथित वीडियो में राजद सांसद कहते हैं, 'विधवा महिला अपशगुन होती है। हिंदू धर्म में शुभ कार्य में उन्हें नहीं बुलाया जाता है, खासकर हमारी जाति में ऐसा ही होता है। विधवा महिल को कोई शुभ कार्य में निमंत्रण नहीं देता है।'

Sun, 2 Nov 2025 06:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
विधवा महिला अपशगुन होती है, मनोरम देवी पर राजद सांसद सुरेंद्र यादव की टिप्पणी से भड़कीं NDA

बिहार में चुनावी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुरेंद्र यादव के एक बयान पर विवाद बढ़ गया है। दरअसल सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा है कि विधवा महिलाएं अपशगुन होती हैं और उन्हें कोई शुभ काम में नहीं बुलाता। सुरेंद्र यादव के इस बयान पर एनडीए की महिला नेत्रियां भड़क गई हैं।

एनडीए की महिला नेत्रियों ने राजद सांसद सुरेंद्र यादव पर बेलागंज से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है। शनिवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि राजद नेता ने जिस तरह जदयू की महिला प्रत्याशी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की है वह सिर्फ एक प्रत्याशी का नहीं, सम्पूर्ण महिला समाज का अपमान है।

जदयू की प्रवक्ता अनुप्रिया यादव ने विपक्ष के नेता तेजस्वी से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे राजद सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? भाजपा प्रवक्ता प्रीति शेखर ने कहा कि सुरेंद्र यादव ने ऐसी महिला के खिलाफ बयान दिया है जिनकी मांग का सिंदूर उजड़ गया है। ऐसे घृणित बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

सुरेंद्र यादव ने क्या बोला…

आपको बता दें कि जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर से राजद सांसद पर विधवा महिलाओं को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लग रहे हैं। इस कथित वीडियो में राजद सांसद कहते हैं, 'विधवा महिला अपशगुन होती है। हिंदू धर्म में शुभ कार्य में उन्हें नहीं बुलाया जाता है, खासकर हमारी जाति में ऐसा ही होता है। विधवा महिल को कोई शुभ कार्य में निमंत्रण नहीं देता है।'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।