मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
रोहतास, एक संवाददाता।भी समुदायों के सहयोग से ही पर्व-त्योहारों का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन संभव हो पाता है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं

रोहतास, एक संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की बकनौरा पंचायत में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने की, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक का उद्देश्य
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही पर्व-त्योहारों का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन संभव हो पाता है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
उन्होंने बताया कि मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मोहर्रम जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
अन्य महत्वपूर्ण कार्य
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े लाभुकों के लंबित केवाईसी कार्यों का भी निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने लोगों को समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया। बैठक में एसई संदीप कुमार, मुखिया संजू देवी, पंचायत सचिव सुजीत कुमार, समाजसेवी घनश्याम मिश्रा, रवि पासवान, ताज मोहम्मद, राजेंद्र राम, प्रमोद पाठक, सुजीत मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन