Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsEid-ul-Joha Celebrated Peacefully Vigorous Measures Against Disturbances
ईदुल-जोहा आपसी भाईचारा, त्याग और सौहार्द का पर्व: एसडीएम
थाना परिसर में आयोजित अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक में बोले प्रभात कुमारसडीएम प्रभात कुमार ने की। कहा कि ईदुल-जोहा आपसी भाईचारा,त्याग और सौहार्द का पर्व है। इसे शांति एवं सामाजिक
Mon, 25 May 2026 06:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। थाना परिसर में सोमवार को ईदुल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता एसडीएम प्रभात कुमार ने की। कहा कि ईदुल-जोहा आपसी भाईचारा,त्याग और सौहार्द का पर्व है। इसे शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने अथवा कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन