BJP Launches Cleanliness Campaign to Mark 12 Years of Modi s Governance मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर चलाया स्वच्छता अभियान, Sasaram Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर चलाया स्वच्छता अभियान

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। र्य ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग है तथा

Sat, 13 June 2026 06:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर चलाया स्वच्छता अभियान

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याणकारी कार्यकाल के पूरा होने उपलक्ष्य में नासरीगंज स्थित राम जानकी पंच मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष कुमार आर्य ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग है तथा एक स्वच्छ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के स्वच्छता संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि मंदिर और कुएं की सफाई सेवा भाव का प्रतीक है। मौके पर मंडल प्रभारी लाल बाबू, जिला प्रवक्ता अमित कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, मंतोष यादव, बबलू कुमार, पवन नारायण, श्रीनाथ पंडित, सत्यनारायण प्रसाद, मुनि शर्मा, अनिल सिंह, ललन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा : स्वतंत्रदेव सिंह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोशाला में भाजपा का स्वच्छता अभियान, पदाधिकारियों ने किया श्रमदान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।