BJP Officials and Workers Promote Cleanliness in Goshala Under Central Government s 12-Year Development Campaign गोशाला में भाजपा का स्वच्छता अभियान, पदाधिकारियों ने किया श्रमदान, Meerut Hindi News - Hindustan
More

गोशाला में भाजपा का स्वच्छता अभियान, पदाधिकारियों ने किया श्रमदान

Meerut News - शुक्रवार शाम, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास के अभियान के तहत गोशाला परिसर की साफ-सफाई की। मुख्य अतिथि नितिन शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया, जबकि मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने इसे नागरिकों का दायित्व बताया। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Sat, 13 June 2026 01:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
गोशाला में भाजपा का स्वच्छता अभियान, पदाधिकारियों ने किया श्रमदान

शुक्रवार शाम केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर गोशाला परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मंत्री नितिन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने गोसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और इसके प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोशाला में भाजपा का स्वच्छता अभियान, पदाधिकारियों ने किया श्रमदान

इस दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री राहुल चौहान, आशीष अहलावत, मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, महामंत्री सुभाष वेद, रक्षित गर्ग, राजकुमार शर्मा, संजीव पंवार, शक्ति सिंधु, वीरेंद्र सैनी एडवोकेट, अनिल चौधरी, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप बुद्धिराजा, वरुण सिंह, पुरुषोत्तम बंसल, विमला अरोरा, उमा त्यागी, श्वेता वर्मा, इंद्रा जाटव और शालिनी सैनी आदि रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने पौधरोपण और सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और महाआरती की तैयारी में जुटी भाजपा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।